Headlines

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- पिछले 9 महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की


एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘राका’ में नजर आने की खबरें हैं. अब मृणाल ठाकुर ने इन खबरों पर रिएक्ट किया और साथ में बताया कि उन्होंने पिछले 9 महीनों से कोई फिल्म साइन नहीं की है.

मिड डे से बातचीत में जब मृणाल से पूछा गया कि क्या वो फिल्म ‘राका’ का हिस्सा हैं? इस पर मृणाल ने न हां कहा और न ही न. लेकिन उन्होंने कहा, ‘मैंने 9 महीनों से कोई फिल्म साइन नहीं की है. मैं किसी मीनिंगफुल रोल का इंतजार कर रही हूं. अब जो भी अनाउंसमेंट होनी होगी वो मेरे सोशल मीडिया पेज पर होगी. और फिर मैं इसके बारे में बात करना पसंद करूंगी.’

मृणाल ठाकुर ने क्यों नहीं की फिल्म साइन?

आगे उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने कोई फिल्म साइन क्यों नहीं की. उन्होंने कहा, ‘जो स्टोरीज बन रही हैं, उनसे मैं कनेक्ट नहीं कर पा रही. तो मैंने कुछ समय ऑफ लेने का सोचा क्योंकि मैं खुद से ये सवाल नहीं करना चाहती कि मैं सेट पर रोज क्यों हूं. मैंने 120 दिन मूवी सेट पर बिताए.  तो इसीलिए मैं कोई भी फिल्म साइन करने से पहले सोचती हूं. मैं ऐसी फिल्म साइन करना चाहती हूं जो न सिर्फ प्यार और पहचान दे, बल्कि क्रिएटिव संतुष्टि दे. जब मैं बिस्तर पर जाऊं, मैं ये नहीं सोचना चाहती कि मैंने खराब काम किया. मैं अच्छा काम करना चाहती हूं, जिसे कम से कम 30 साल तक याद किया जाए.’

फिल्म ‘राका’ की बात करें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. फीमेल लीड रोल में दीपिका पादुकोण हैं. फिल्म को एटली बना रहे हैं. फिल्म 2027 में रिलीज होगी.  

मृणाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार ‘पूजा मेरी जान’ में देखा गया था. इस फिल्म में वो पूजा के किरदार में थीं. इससे पहले वो वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में बानी के रोल में दिखी थीं. वो फिल्म में वरुण की पत्नी के किरादर में नजर आई थीं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *