Headlines

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • OpenAI ने ChatGPT का GPT-6 Astra Pro मॉडल अपग्रेड किया।
  • नया ‘मल्टी एजेंट’ फीचर अब काम तेजी से पूरे करेगा।
  • एक चैट टैब में कार्य प्रगति आसानी से दिखेगी।
  • ये उन्नत सुविधाएँ फिलहाल ChatGPT Pro ग्राहकों को मिलेंगी।

आज के दौर में टेक्नालाॅजी काफी आगे बढ़ चुकी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने अब दुनिया भर के तमाम लोगों के काम करने के तरीके को बहुत हद तक बदल दिया है. अगर आप भी अपने अपने रोज के कामों को पूरा करने के लिए ChatGPT की मदद लेते हैं. तो फिर आपके लिए एक बढ़िया खबर आई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में क्रांति लाने वाली कंपनी OpenAI ने अपने प्लेटफॉर्म को एक बड़ा अपग्रेड दिया है. 

कंपनी ने ChatGPT में मौजूद अपने Advance मॉडल GPT-6 Astra Pro को पहले से ज्यादा दमदार बना दिया है. अब तक जब AI को कोई बड़ा काम दिया जाता था तो उसकी ओर से जवाब मिलने में थोड़ा वक्त लगता था. उसमें काम में कुछ और जोड़ने के लिए अलग से कमांड देनी पड़ती थी. लेकिन इस नए Update के बाद यूजर्स  तेज जवाब भी मिलेंगे और साथ में कई भारी-भरकम काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे. जान लें इस बारे में पूरी जानकारी. 

अब ChatGPT में जल्दी पूरे होंगे Task

ChatGPT में इस नए Update के साथ Multi Agent फीचर जोड़ा गया है.जो कि बड़े काम का है इस फीचर से ChatGPT में एक अकेला Agent काम नहीं करेगा बल्कि कई AI एजेंट्स उस काम को आपस में बांट लेंगे और अलग-अलग हिस्सों पर एक साथ काम शुरू कर देंगे. यानी अब एक काम खत्म होने के बाद दूसरे के शुरू होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 

हाल ही में एक यूजर ने अपना एक्सपीरिएंश शेयर करते हुए बताया कि उसने तीन AI एजेंट्स की मदद से एक बहुत बड़ा और पेचीदा ऑडिट सिर्फ 25 मिनट के अंदर पूरा कर लिया. हालांकि किसी भी काम में कितना समय बचेगा यह आपके प्रोजेक्ट के साइज पर निर्भर करेगा लेकिन इतना है कि मल्टीटास्किंग के मामले में यह फीचर काफी काम आने वाला है. 

एक ही Chat टैब में काम पर नजर

अक्सर जब हम कई सारे टूल्स या एजेंट्स से काम करवाते हैं. तो अलग-अलग विंडो और टैब्स खोलने पड़ते हैं. OpenAI ने इसे भी तरह खत्म कर दिया है. अब यूजर्स एक ही चैट टैब के अंदर रहकर यह Live देख सकेंगे कि उनका काम किस स्टेज तक पहुंचा है और कौन सा एजेंट क्या नतीजे रिजल्ट रहा है. आप वहीं बैठे-बैठे हर हिस्से को Review भी कर सकते हैं. 

इसके अलावा ChatGPT की रफ्तार बढ़ने के पीछे कंपनी की नई कैशिंग और डेटा रीयूज तकनीक का बड़ा हाथ है. अब सिस्टम किसी भी जानकारी को बार-बार जीरो से प्रोसेस करने के बजाय पहले से मौजूद डेटा का दोबारा इस्तेमाल कर लेता है. इससे फालतू की प्रोसेसिंग में लगने वाला समय बचता है. तो साथ ही थर्ड-पार्टी टूल्स से जोड़ने वाले प्लगइन्स को भी अपग्रेड किया गया है. जिससे काम और स्मूदली होता है.

यह भी पढ़ें: सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड

किन यूजर्स को मिलेगा यह नया फीचर?

अब बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि इस नए Upgrade का फायद किन्हें मिलेगा तो आपको बता दें फिलहाल कंपनी ने GPT-6 Astra Pro के इन नए फीचर्स को अपने ChatGPT Pro सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट किया है. यह उन लोगों के लिए बढ़िया साबित होगा जिन्हें रोजाना भारी डेटा, कई सारे टूल्स और लंबी रिपोर्ट्स के लिए बहुत वक्त लगाते थे टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि OpenAI का यह कदम Agentic AI के दौर की शुरुआत है.

इसका सीधा मतलब यह है कि अब आने वाले समय में AI सिर्फ आपके छोटे-मोटे सवालों का जवाब देने वाला Chatbot बनकर नहीं रहेगा बल्कि खुद फैसले लेकर कई स्टेप्स वाले बड़े कामों को शुरू से आखिर तक पूरा करने की जिम्मेदारी भी संभालेगा. जैसे-जैसे यूजर्स इसका इस्तेमाल करेंगे काम की जरूरत के हिसाब से इसकी Speed और भी बेहतर होती जाएगी.

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब

यह भी पढ़ें: भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *