ट्रेन से हर रोज कई जानवरों की कटकर मौत हो जाती है. ज्यादातर मामलों में ट्रेन से किसी जानवर की जान बचाना संभव नहीं हो पाता क्योंकि ट्रेन किसी गाड़ी की तरह अचानक नहीं रुकती है और जब तक ब्रेक पूरी तरह से अप्लाई होते हैं, काम हो चुका होता है. ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रेलवे ट्रैक पर कुछ भैसें चारा खा रही हैं इतने में उसी ट्रैक पर एक ट्रेन आ जाती है और भैंस की जान खतरे में देख लोको पायलट ऐसा कुछ करता है कि जिसे देख सारा इंटरनेट उसकी तारीफ कर रहा है.
ट्रेन के सामने आई भैंस
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लोको पायलट को रेलवे ट्रैक पर घांस चर रही भैंस की जान बचाते देखा जा सकता है. वीडियो में दिखता है कि कैसे लोको पायलट ट्रेन को ऐन वक्त पर रोककर भैंस को कटने से बचाता है. होता यूं है कि रेलवे ट्रैक पर भैंस आराम से घांस खा रही होती है, इतने में उसी ट्रैक पर ट्रेन आ जाती है जिससे भैंस बिल्कुल बेखबर रहती है. लोको पायलट लगातार हॉर्न भी बाजाता है लेकिन भैंस पर इसका कोई असर नहीं होता.
लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर बचाई बेजुबान की जान
वीडियो में आगे दिखता है कि कैसे जब भैंस ट्रैक से नहीं हटती है तो लोको पायलट ट्रेन को ब्रेक मारकर रोकता है और फिर खुद ही ट्रेन से उतरकर भैंस को ऐसे हांकता है मानों कोई किसान हो. लोको पायलट की यही दरियादिली देखकर लोग अब तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल
यूजर्स ने जमकर की तारीफ
वीडियो को Mo Israfil नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कैमरामैन क्या कर रहा है, उसे भी मदद करनी चाहिए थी. एक और यूजर ने लिखा….हर किसी की जान कीमती है ये बात लोको पायलट जानता था. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…लोको पायलट को दिल से सलाम है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
