अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिजनेसमैन एलन मस्क को महान दोस्त करार दिया है. उन्होंने मस्क की जमकर तारीफ भी की है. मस्क ने हाल ही में घोषणा की है कि वे अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देंगे. ट्रंप ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया है. अहम बात यह भी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक ट्रंप अंकाउट भी बनवाया है, जिसके जरिए बच्चों तक शेयर पहुंचेगा.
ट्रंप ने ट्रूथ पर शेयर की पोस्ट के जरिए कहा, ‘लीजेंडरी फ्रेंड एलन मस्क को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने लाखों अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देने की घोषमा की है! जब हमने ‘ट्रम्प अकाउंट्स’ की शुरुआत की थी, तब हमारी सोच यही थी कि प्राइवेट सेक्टर, एलन और कई अन्य लोगों को एक साथ लाया जाए, जिससे हमारे बच्चों में निवेश किया जा सके, जो कि हमारी अब तक की सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति हैं, और हर अमेरिकी बच्चे को ‘अमेरिकन ड्रीम’ का एक हिस्सा दिया जा सके. धन्यवाद एलन!’
स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एलन मस्क के इस कदम की तारीफ की. मस्क ने लिखा, ‘अगले साल, मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपने स्पेसएक्स का एक शेयर दूंगा. यह अपने प्रकार पहली पहल होगी.’
स्पेसएक्स के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं एलन मस्क
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब मस्क निजी एयरोस्पेस और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बने हुए हैं. हाल ही में दस्तावेज में दी गई जानकारी के मुताबिक, 30 जून तक स्पेसएक्स में मस्क की 48.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.
दस्तावेज के अनुसार, स्पेसएक्स में मस्क के पास लगभग 6.42 अरब शेयर हैं. उनकी हिस्सेदारी में 84.95 करोड़ क्लास ए शेयर और ट्रस्ट के माध्यम से रखे गए 3.92 अरब क्लास बी शेयर शामिल हैं, जिनमें वह ट्रस्टी के रूप में कार्य करते हैं.
यह भी पढ़ें : ‘जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस’, फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
