Headlines

‘पापा की परी’ का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट


दिवाली आते ही इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज और फनी वीडियोज की बाढ़ आ जाती है. कुछ लोग पटाखे जलाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं, तो कुछ लोग ऐसे कारनामे कर बैठते हैं कि हंसते-हंसते लोगों के पेट में दर्द हो जाए. ऐसा ही एक ताजा और बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ‘पापा की परी’ का रॉकेट स्टंट बुरी तरह से बैकफायर कर गया.

रॉकेट में लगाई आग, फिर आया ‘अतरंगी’ दिमाग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने घर के बाहर बड़े ही टैलेंटेड अंदाज में रॉकेट जलाने की तैयारी कर रही थी. उसने कांच की बोतल में रॉकेट रखा और बड़े स्वैग के साथ उसमें आग लगा दी. यहां तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसके ठीक बाद जो हुआ, उसकी उम्मीद शायद खुद उस लड़की ने भी नहीं की होगी.

बोतल को मारी लात और रॉकेट ने ले लिया ‘बदला’

जैसे ही रॉकेट में चिंगारी लगी, न जाने लड़की के दिमाग में क्या खुराफात आई कि उसने रॉकेट लगी बोतल को जोर से लात मार दी. लात पड़ते ही बोतल जमीन पर लुढ़क गई और इत्तेफाक से रॉकेट का मुंह सीधा उस ‘पापा की परी’ की तरफ ही घूम गया.

इससे पहले कि लड़की वहां से भाग पाती, रॉकेट सीधे उसकी तरफ उड़ा और उसकी बांहों में जाकर किसी आशिक की तरह ‘धमाके’ के साथ फट गया. इसके बाद वीडियो वहीं खत्म हो जाता है, लेकिन देखने वालों की हंसी नहीं रुक रही है.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

नेटिजन्स बोले- “इसे कहते हैं खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना”

इस फनी वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर चुटकियां ले रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, “रॉकेट ने सोचा होगा- जब तूने मुझे लात मारी, तो अब थोड़ा प्यार मैं भी जता देता हूं.” वहीं दूसरे ने लिखा, “फिजिक्स के नियमों की ऐसी-तैसी करने का यही अंजाम होता है.” लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और ‘पापा की परी’ के इस गजब के कारनामे पर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो को komalunplugged01 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *