Headlines

यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी


उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जिसके लिए आज शाम प्रचार समाप्त हो जाएगा. विधानसभा चुनाव 2027 से पहले होने जा रहे इन चुनावों के लिए सत्तारुद भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. दोनों के लिए ये प्रतिष्ठा का चुनाव बन चुका है.

अगर इन 11 सीटों पर बात करें तो लखनऊ स्नातक सीट के लिए बीजेपी से अवनीश कुमार सिंह और सपा से कांति सिंह आमने-सामने हैं. आगरा स्नातक सीट पर बीजेपी से डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह के सामने सपा के आकाश अग्रवाल हैं. मेरठ-सहारनपुर में बीजेपी के दिनेश गोयल के सामने सपा के प्रमेंद्र भाटी चुनाव मैदान में हैं. खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने MLC उम्मीदवार कांति सिंह के लिए वोट की अपील की है.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद

इसी तरह वाराणसी-मिर्जापुर स्नातक सीट पर बीजेपी के केदारनाथ सिंह और सपा के आशुतोष सिन्हा में सीधा मुकाबला है. इलाहाबाद-झांसी सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार राठौर और सपा के डॉ मान सिंह यादव के बीच मुकाबला है.

शिक्षक MLC में कांटे की टक्कर 

स्नातक के साथ ही शिक्षक MLC के लिए दोनों ओर से जोर आजमाइश तेज है. लखनऊ से बीजेपी के उमेश द्विवेदी के मुकाबले सपा के सुशील कुमार पटेल हैं. मेरठ-गाजियाबाद से बीजेपी के श्रीचंद शर्मा तो सपा के नितिन कुमार तोमर, बरेली-मुरादाबाद से डॉ हरिसिंह ढिल्लो बीजेपी से और हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर सपा से हैं.वाराणसी से डॉ प्रमोद मिश्रा बीजेपी और लाल बिहारी यादव सपा से मैदान में हैं. आगरा-अलीगढ़ से बीजेपी के हरी किशोर तिवारी तो सपा से डॉ प्रकाश चंद गुप्ता और गोरखपुर-फैजाबाद से बीजेपी के ध्रुव त्रिपाठी तो सपा से बीजेपी के बागी उम्मीदवार डॉ संजयन त्रिपाठी मैदान में हैं.

बागी बने बीजेपी के लिए चुनौती  

इस चुनाव में बीजेपी के लिए बागी उम्मीदवार बड़ी चुनौती बन गए हैं. गोरखपुर-फैजाबाद से डॉ संजयन त्रिपाठी बीजेपी से टिकट न मिलने से नाराज होकर सपा में शामिल हो गए थे इसी तरह कई और सीटों पर टिकट न मिलने से नाराज लोग बीजेपी के खिलाफत बगावत का ऐलान कर चुके हैं. दो दिन पहले ही फैजाबाद से MLC देवेन्द्र प्रताप सिंह ने चिट्ठी जारी कर अपने अपमान का बदला लेने की अपील की थी.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *