Headlines

कोलकाता के एक अस्पताल में लगी आग, अफरातफरी के बीच मरीजों को किया जा रहा शिफ्ट


कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में आग गई है. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं. अफरातफरी के बीच अस्पताल में भर्ती मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है. हालांकि अब तक साफ नहीं है कि घटना के समय अस्पताल में कितने लोग भर्ती थे. 

आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. आग लगने की खबर के बीच ही मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से शिफ्ट कराया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि आग लगने के बाद करीब 75 से 80 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया है और दूसरी इमारत में पहुंचाया गया है. इन सबके बीच राहत की खबर है ये कि अस्पताल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और आग पर काबू पाने का काम लगातार जारी है.

अग्निशमन अधिकारी ने क्या बताया
अधिकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली, जिसके बाद आग बुझाने के लिए 3 अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा गया. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि साल्ट लेक के करुणामयी क्रॉसिंग पर स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र की पहली मंजिल पर आग लग गई. इस घटना की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है.

चश्मदीदों का बयान
टेलीग्राफ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अस्पताल की कैथ लैब से धुआं उठता देखा गया. यह लैब दूसरी मंजिल पर है. अग्निशमन विभाग को आशंका है कि एसी के अंदर शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग भड़की है. हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. मीडिया से बातचीत में चश्मदीदों ने कहा कि दूसरी मंजिल से आग की लपटें दिखाई दे रही थीं. इसके कुछ समय बाद ही पूरा इलाके में धुआं-धुआं हो गया. 

अस्पताल को पूरी तरह खाली कराया- पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के सभी मरीज सुरक्षित हैं और अस्पताल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई मरीज पीछे न रह जाए, सभी मंजिलों की बारीकी से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें

Exclusive: ‘बंगाल की जनता TMC के व्यवहार से त्रस्त’, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का CM ममता पर हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *