Headlines

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- ‘शानदार खबर’


जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने देश की जानी मानी पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. जैसे ही दोनों की शादी की फोटो वायरल हुई, उस पर शशि थरूर समेत कई नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. 

अब इस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि इस नए शपथ ग्रहण की बहुत बढ़िया खबर. आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिले. आपका वैवाहिक जीवन लंबा और सुखमय हो. 

वहीं, शिवसेना यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी दोनों को बधाई देते हुए कहा है कि बधाई उमर और निधी. 

31 जुलाई को भारत की सर्वोच्च अदालत ने उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला की तीस साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया था. यह रिश्ता करीबन 30 साल चला. कोर्ट ने आर्टिकल 142 के तहत तलाक को मंजूरी दी. दोनों के बीच आपसी सहमति भी बनी.  उमर अब्दुल्ला की पहली शादी से दो बेटे हैं. वहीं, निधि राजदान एक जानी-मानी एंकर रह चुकी हैं. उन्होंने इससे पहले गीतकार और पत्रकार से शादी की थी. 

आज शाम दिल्ली में पहला रिस्पेशन

दोनों के बीच यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की गई है. अगस्त में शुरू हुई दोनों के रिश्ते को लेकर कानूनी प्रक्रिया को सितंबर के आखिर में अंतिम रूप दे दिया गया. 

इसके अलावा स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन से पहले दोनों ने श्रीनगर के हरि निवास पैलेस में निकाह की रस्म भी अदा की. शाम 7 बजे दोनों का पहला रिस्पेशन दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. इसके अगले हफ्ते जम्मू और आखिर में श्रीनगर में एक रिस्पेशन दिया जाएगा. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *