बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक माने जाने वाले शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री पर करीब साढ़े तीन दशक से राज कर रहे हैं. 90 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ उनका ये सफर आज तक जारी है. आज 61 साल के हो चुके शाहरुख खान अब भी फिल्मों में लीड रोल निभाकर फैंस का दिल जीत रहे हैं.
शाहरुख खान ने ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में फैंस बनाए हैं. उनकी पहचान एक ग्लोबल स्टार के रूप में हैं. आज हम आपको अभिनेता के बर्थडे के खास मौके पर उनके एक्टिंग करियर के बारे में बताएंगे. बॉलीवुड में ढेरों शानदार फिल्में देकर सुपरस्टार बने शाहरुख ने छोटे पर्दे पर भी काम किया है. वो आधा दर्जन से ज्यादा टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं.
दिल्ली में हुआ था जन्म
शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था. उनके पिता का नाम ताज मोहम्मद खान और मां का नाम लतीफ फातिमा खान था. शाहरुख के बॉलीवुड एक्टर बनने से पहले ही उनके माता-पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.
‘फौजी’ के अलावा इन शोज में किया काम
शाहरुख खान को छोटे पर्दे पर सीरियल ‘फौजी’ से पहचान मिली थी. साल 1989 के उनके इस सीरियल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा वो और भी शोज में एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए थे. उनके अन्य शो की बात करें तो इसमें ‘दिल दरिया’, ‘दूसरा केवल’, ‘उम्मीद’, ‘अहमक’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘सर्कस’ जैसे शोज में भी शामिल हैं.

‘दीवाना’ से किया हिट डेब्यू
टीवी इंडस्ट्री में करीब तीन से चार साल काम करने के बाद शाहरुख खान ने बॉलीवुड का रुख किया था. उन्हें दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म ‘दिल आशना है’ के जरिए मौका दिया. हालांकि शाहरुख की पहली रिलीज फिल्म थी ‘दीवाना’. 1992 में रिलीज हुई इस मूवी में उन्होंने दिव्या भारती और ऋषि कपूर संग स्क्रीन शेयर की थी. फिल्म बॉस ऑफिस पर काफी सफल रही और शाहरुख का अभिनय भी पसंद किया गया.
90 के दशक में इन फिल्मों से बने स्टार
शाहरुख खान ने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी दीं. लेकिन, उनके नाम कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में भी दर्ज हैं. दीवाना के बाद 90 के दशक में उन्होंने ‘बाजीगर’, ‘डर’, ‘करण अर्जुन’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘परदेस’, ‘यस बॉस’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्मों से खुद को बतौर स्टार स्थापित किया. इनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन और कुछ कुछ होता है उनके शुरुआती बॉलीवुड करियर की सबसे बेहतरीन और यादगार फिल्मों के तौर पर जानी जाती हैं.

फिर इन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार
2010 के दशक में शाहरुख खान ने खुद को बतौर सुपरस्टार साबित किया. इस दौर की शुरुआत में वो सबसे पहले ‘मोहब्बतें’ जैसी फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए. अमिताभ बच्चन जैसे लीजेंड्री एक्टर और अपने आदर्श के सामने उनकी एक्टिंग को खूब सरहाया गया. फिर ‘कभी खुशी कभी गम’ में वो फिर से बिग बी के साथ नजर आए. इसके बाद ‘देवदास’ में शराबी के रोल में भी वो खूब जंचे. आगे एक्टर ने ‘चलते चलते’, ‘वीर जारा’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘चक दे इंडिया’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘रब ने बना दी’ जोड़ी जैसी शानदार फिल्में दीं.

‘पठान-जवान’ से 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
2020 के दशक में एक्टर का जादू ‘डॉन 2’, ‘जब तक है जान’, ‘दिलवाले’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘रईस’ और ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्मों से चला. साल 2018 में आई उनकी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर निकली. इसके बाद उन्होंने 2023 में फिल्म ‘पठान’ से दमदार वापसी की.

जनवरी 2023 में रिलीज हुई पठान ने दुनियाभर में 1,055 करोड़ रुपये की कमाई की. ये शाहरुख की पहली एक हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म थी. इसके बाद 2023 में ही सितंबर में आई ‘जवान’ ने इससे भी ज्यादा 1160 करोड़ रुपये कमाए. ये दोनों फिल्में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर निकली. जबकि 2023 की ही मूवी ‘डंकी’ सुपरहिट साबित हुई थी.
अब ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर ‘किंग’ नाम की फिल्म के जरिए वापसी करेंगे. ये मूवी 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, सुहाना खान, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं.
