Headlines

RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू


उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने भी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है. बागपत में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ेगी, लेकिन फिलहाल सभी सीटों पर मजबूती के साथ तैयारी की जा रही है.

त्रिलोक त्यागी ने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और इसमें राष्ट्रीय लोकदल अपनी पूरी ताकत और योगदान देगा. उन्होंने कहा कि चुनाव में गठबंधन को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट है. हालांकि अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रदेशभर में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी का मकसद संगठन को मजबूत करना और पार्टी की राजनीतिक ताकत बढ़ाना है.

अयोध्या पहुंचे CM योगी, ग्राउंड जीरो पर लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा

रालोद हमेशा उठाता रहा है किसानों की आवाज- त्रिलोक त्यागी

किसानों के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों की आवाज उठाता रहा है. गन्ने के दाम में बढ़ोतरी समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार प्रयास कर रही है. इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों का पक्ष प्रमुखता से रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों के हित और उनके अधिकार पार्टी की प्राथमिकता हैं. गन्ना भुगतान, उचित मूल्य और खेती से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्टी आगे भी संघर्ष करती रहेगी.

यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर रालोद नेता ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर राष्ट्रीय लोक दल राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक है. उन्होंने कहा कि सरकार के साथ संवाद के माध्यम से किसानों की समस्याओं को उठाया जाता रहेगा.

उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सहारनपुर में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल उठाए. आकाश आनंद ने जनता को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी जोरदार हमला बोला है. साथ ही आकाश आनंद ने जनसभा के जरिए बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का संदेश देने की कोशिश की.

फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *