बिग बजट फिल्म ‘रामायण’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे. फिल्म 5 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को लेकर काफी बज है. आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े अपडेट्स के बारे में.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. रवि दुबे लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे हैं. यश ने रावण का रोल प्ले किया है. विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं. काजल अग्रवाल मंदोदरी, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकई, कुणला कपूर इंद्र देव, सनी देओल हनुमान, शीबा चड्ढा मंथरा, इंदिरा कृष्णन कौशल्या के रोल में दिखेंगी.
फिल्म से रणबीर कपर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स के लुक सामने आ गए हैं. मेकर्स ने सनी देओल के लुक को अभी तक रिवील नहीं किया है. फिल्म के ट्रेलर और कई गाने रिलीज हो चुके हैं. फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमना और हंस जिमर ने दिया है. फिल्म से साई पल्लवी का मां सीता के अवतार में एक प्रोमो भी रिलीज किया गया. इसमें मां सीता की पूरी जर्नी दिखाई गई.
फिल्म 40 भाषाओं में रिलीज होगी. अमेरिका में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तो फिल्मको 5 स्टार्स दिए. वहीं अमेरिकी ऑडियंस से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म बिग बजट मूवी है और 2 पार्ट्स में रिलीज हो रही है. पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा.
दूसरे पार्ट की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. ऐसी खबरें हैं कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.
