Headlines

US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?


अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिली शिकस्त पर पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन अमेरिका की जनता ने अपना फैसला स्पष्ट रूप से और जोरदार तरीके से सुना दिया. जनता अब व्हाइट हाउस से जुड़े भ्रष्टाचार, क्षमता में कमी और संवेदनहीनता के साथ-साथ रिपब्लिकन नेताओं के समझौता करने के रवैये को और ज्यादा समय के लिए बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है.

उन्होंने अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों में शानदार जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है. इसके साथ ही, उन्होंने चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करने वाले वालेंटियर्स को भी शुभकामनाएं दी हैं.

लोगों के किस संकल्प को कमला हैरिस ने करीब से देखा?

पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ नेता कमला हैरिस ने इस संबंध में बुधवार (4 नवंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में कमला हैरिस ने कहा, ‘जब मैंने देश भर में यात्रा करके अलग-अलग चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया, तो मैंने लोगों के उस संकल्प को बहुत ही करीब से देखा, जिसके जरिए वे अपने दुख को अपने मकसद में और अपने गुस्से को एक्शन में बदलना चाहते हैं.’ 

उन्होंने कहा, ‘मैं उन सभी शानदार उम्मीदवारों को बधाई देती हूं, जिन्होंने बेहतरीन तरीके के चुनावी मुकबला लड़ा. साथ ही, उन हजारों वालेंटियर्स को भी मैं शुभकामनाएं देती हूं, जिन्होंने कॉल्स किए, घर-घर जाकर प्रचार किया और डेमोक्रेटिक पार्टी की शानदार जीत को सुनिश्चित करने में अपना योगदान दिया.’

ठोस नतीजे देने का असली काम शुरू होता है- कमला हैरिस

कमला हैरिस ने कहा, ‘अब लोगों के लिए ठोस नतीजे देने का असली काम शुरू होता है. अमेरिका की जनता ने संघीय, राज्य और स्थानीय स्तर पर हुए चुनावों में यानी फेडरल, स्टेट और लोकल रेस में देशभर से डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को चुना है. अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे वर्किंग परिवारों को आर्थिक राहत दिलाने और इस प्रशासन से गहरे भ्रष्टाचार के लिए उसे जवाबदेह ठहराने के मकसद से सत्ता के हर मौजूद माध्यम का पूरी मजबूती से इस्तेमाल करे. जनता इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेगी.’  

यह भी पढ़ेंः ‘हम हार गए क्योंकि… ‘, मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर जेडी वेंस बोले- खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकारा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *