Headlines

Viral Video: दिवाली की सफाई महंगी न पड़ जाए दीदी! छज्जे पर चढ़ी महिला, वीडियो वायरल


Diwali Safai Video Viral: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई का सिलसिला शुरू हो जाता है. कोई घर के कोने-कोने की सफाई करता है, तो कोई खिड़कियों, दरवाजों और बालकनी को चमकाने में जुट जाता है. त्योहार पर घर को सुंदर बनाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार साफ-सफाई का यही जुनून लोगों पर इतना हावी हो जाता है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना भी भूल जाते हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं. वीडियो में एक महिला घर की सफाई के लिए ऐसा जोखिम उठाती नजर आ रही है, जिसे देखकर यूजर्स हैरान हो रहे हैं. दरअसल, एक महिला हाई राइज बिल्डिंग की बालकनी के छज्जे पर सफाई करती नजर आती है. हैरानी की बात यह है कि महिला बालकनी के बाहर की तरफ बने संकरे हिस्से पर पहुंच जाती है. वहां न तो कोई मजबूत रेलिंग दिखाई देती है और न ही महिला ने किसी तरह की सेफ्टी बेल्ट या सुरक्षा उपकरण पहन रखा है.

जरा सी चूक ले सकती है जान

महिला उस संकरी जगह पर बिना किसी डर के आराम से सफाई करने में लगी हुई है. उसके हाथ में झाड़ू और सफाई करने वाला सामान भी दिखाई देता है. महिला जिस जगह खड़ी होकर सफाई कर रही है, वहां से नीचे गिरने पर गंभीर हादसा हो सकता है. वीडियो में महिला को कभी झुककर तो कभी आगे की तरफ बढ़कर सफाई करते देखा जा सकता है. जरा सी चूक उसकी जान को खतरे में डाल सकती थी. इसके बावजूद वह अपने काम में इतनी व्यस्त दिखाई देती है कि उसे आसपास के खतरे का अंदाजा ही नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: इटली के कपल ने आगरा में रचाई हिंदू रीति से शादी, लिए 7 फेरे, वीडियो वायरल

लक्ष्मी माता को करना है खुश

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है. यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि लक्ष्मी माता को इतना भी खुश नहीं करना है देवी जी कि लेने स्वयं यमराज जी को आना पड़े. दरअसल, दिवाली पर घर की साफ-सफाई को मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. ऐसे में वीडियो देख लगता है कि महिला ने इस बात को कुछ ज्यादा ही सिरियली ले लिया है.

मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर्स

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स महिला के सफाई करने के जुनून को देखकर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि इतनी सफाई भी किस काम की, जब इसके लिए जान ही जोखिम में डालनी पड़े. वहीं कई यूजर्स ने इस तरह सफाई करने को लापरवाही बताया है. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि मुझे महिला के जान की चिंता हो रही है. वहीं एक एक अन्य यूजर ने फनी कमेंट कर कहा कि वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है.

यह भी पढ़ें: India Pakistan Boxing Viral Video: भारतीय बॉक्सर ने स्टेज पर पाकिस्तानी को मारा थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *