- आज (शनिवार) देशभर में बैंक खुले रहेंगे, सामान्य कामकाज.
- यह नवंबर का पहला शनिवार, RBI नियम अनुसार बैंक खुले.
- बैंक शाखाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलेंगी.
- दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर बैंक बंद रहेंगे.
त्योहारी सीजन अपने चरम पर है. कल धनतरेस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की. वहीं, कल यानी कि रविवार को दीवाली है. ऐसे में ग्राहकों के मन में यह सवाल आ सकता है कि दीवाली से एक दिन पहले शनिवार को आज बैंक खुले रहेंगे या नहीं. बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज 7 नवंबर 2026 को पूरे भारत में बैंक खुले रहेंगे.
RBI के नियमानुसार, बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी होती है. चूंकि आज नवंबर महीने का पहला शनिवार है इसलिए इस दौरान देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और बैंकिंग कामकाज चालू रहेगा. यानी कि आज छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) होने के बावजूद भी बैंकों के लिए कोई छुट्टी घोषित नहीं है. ग्राहक बिना किसी परेशानी के बैंक शाखा जाकर अपने काम निपटा सकते हैं.
बैंक आज कब से कब तक खुले रहेंगे?
जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि बैंकिंग कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेंगे. ऐसे में ग्राहकों के लिए कामकाज का समय आमतौर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चौबीसों घंटे चालू रहेंगी. SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और अन्य सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के जरिए अपने रोजमर्रा के लेन-देन कर सकते हैं.
आने वाले दिनों में बैंकों की छुट्टियां
8 नवंबर (रविवार)- दीवाली (लक्ष्मी पूजन) के अवसर पर और साथ ही में साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
9 नवंबर (सोमवार) से 11 नवंबर (बुधवार)- गोवर्धन पूजा, भाई दूज और दीवाली प्रतिपदा के कारण उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में अलग-अलग दिन बैंक बंद रहेंगे.
इनके अलावा, दूसरे रीजनल हॉलिडेज में 13 नवंबर को वांगला महोत्सव, 16 नवंबर को छठ पूजा, 20 नवंबर को इगास-बग्वाल और 23 नवंबर को सेंग कुट स्नेम शामिल हैं. बैंकों में 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के बाद 27 नवंबर को कनकदास जयंती की भी छुट्टियां रहेंगी.
ये भी पढ़ें:
कहीं फिर से तो महंगी नहीं होगी चीनी? जानें किसने की सरकार से रेट बढ़ाने की डिमांड
