Headlines

राम मंदिर दान चोरी पर फिर घिरेगी BJP? अखिलेश बोले- अयोध्या की पांचों सीटें जीतेंगे


उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी का मामला उठाकर विपक्ष बीजेपी को निशाना जरुर बनाएगी. इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर संकेत दे दिए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फिर एक बार फिर पूछा ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ कब होगा ?

अखिलेश यादव ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया और दावा किया कि आने वाले चुनाव में सपा अयोध्या की पांचों सीटें जीतेगी. यही नहीं उन्होंने कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान राम के पिता पर टिप्पणी करने पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिक्रिया न देने पर सवाल उठाया.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के दावे पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- ‘जिस दिन…’

चढ़ावा चोरी पर पूछा सवाल 

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाते हुए पूछा, “अयोध्यावाले माननीय मुख्यमंत्री जी से पूछ रहे हैं कि ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के मामले में “दूध का दूध, पानी का पानी” कब होगा? होगा भी या नहीं होगा?” हमने तो पहले ही इस मामले में कहा था कि जाँच की लीपापोती का परिणाम निकलेगा: शाख को माफ़ी, फुनगी को फाँसी! राम मंदिर के धर्म-धन चोरी के मामले में यही हुआ है. यहाँ सरगना अभी भी बरक़रार है और उनके सेवक गिरफ़्तार हैं.” 

उन्होंने आगे अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटें जीतने का दावा करते हुए कहा, “अयोध्या भाजपा के भ्रष्टाचार से प्रताड़ित, दुख, अपमानित है. अयोध्या की तो पूरी नगरी ही ‘पीडीए’ बन गई है. विधानपरिषद में वाराणसी में भाजपा को डबल ज़ीरो मिला है, अयोध्यावासी विधानसभा में भाजपा का स्कोर पाँच ज़ीरो करके हमेशा के लिए विदा कर देंगे.”

धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर सीएम योगी से सवाल 

अखिलेश यादव ने अपनी एक और पोस्ट में बिना सीएम योगी का नाम लिखे कथावाचक द्वारा भगवान् राम के पिता के अपमान का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, “अयोध्या का राजनीतिक पर्यटन करनेवालों ने भगवान राम के पिता के बारे में अपशब्द कहनेवालों पर कुछ बोला या नहीं. कहीं ऐसा तो नहीं कि इनका प्रभाव इतना कम हो गया है कि बोलने की हिम्मत ही नहीं हुई। इतने कमज़ोर होकर विदा होना अच्छा नहीं.”

यह भी पढ़ें: CM योगी ने संतों संग खींचा रामरथ, पुष्पवर्षा और भजनों से राममय हुआ माहौल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *