Headlines

अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के दावे पर केशव प्रसाद मौर्य बोले- ‘जिस दिन…’


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाने के दावे पर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया हैं. उन्होंने कहा, “जिस दिन अखिलेश यादव खुद अपने अधिकारिक हैंडल से इसकी पुष्ठी करेंगे, उस दिन उनसे सवाल अवश्य पूछूंगा.”

केशव प्रसाद मौर्य ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव की पुष्टि तक प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है. उनका जवाब उनसे पूछे जा रहे सवालों पर है. 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर सपा का खंडन, मनोज काका बोले- अभी नहीं जाएंगे

अखिलेश की घोषणा पर पूछेंगे सवाल 

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के अयोध्या जाने के सवाल पर लिखा, “कई पत्रकार मित्र सपा बहादुर अखिलेश यादव  के अयोध्या जाकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने की चर्चाओं को लेकर मुझसे लगातार सवाल पूछ रहे हैं, इसलिए यह ट्वीट कर रहा हूँ. जिस दिन अखिलेश यादव  स्वयं अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पुष्टि करेंगे कि वे अयोध्या जाकर प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करेंगे, उस दिन उनसे सवाल अवश्य पूछूँगा.”

उन्होंने आगे कहा, “फिलहाल जब तक समाजवादी पार्टी या उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक इन चर्चाओं पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं होगी. पहले आधिकारिक पुष्टि होने दीजिए, सवाल भी होंगे और जवाब भी माँगे जाएँगे! जय श्री राम.”

प्रदेश की राजनीति गर्मायी 

यहां बता दें कि सपा नेता पवन पांडेय ने दावा किया कि अखिलेश यादव परिवार संग 12 दिसंबर को अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे और अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी में आशीर्वाद लेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि सपा अखिलेश यादव साधू-संतों का आशीर्वाद भी लेंगे. 

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तंज कसा और कहा, “जिन लोगों ने राम को अपमानित किया था. वो अयोध्या आए लेकिन रामभक्तों से माफी जरूर मांग ले. प्रभु सबको माफ करेंगे अहंकाकरी सत्ता को खत्म करने में प्रभु देर नहीं कर सकते हैं.”

यह भी पढ़ें: ‘नकली हिंदू हैं अखिलेश यादव’, राम मंदिर जाने के दावे पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *