Headlines

शरद और पार्थ पवार की लगातार दो बार मुलाकात! NCP विलय की अटकलें तेज


महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बड़े बेटे और एनसीपी के महासचिव पार्थ पवार ने रविवार (8 नवंबर) को दूसरे दिन मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां दोनों के बीच करीब दो घंटे तक चर्चा चली. इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों गुटों के एक बार फिर से एक होने की संभावनाएं बन रही हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात के बाद शाम को शरद पवार ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक अलग बैठक की थी.

शरद पवार की इस दूसरी बैठक में जयंत पाटिल, शशिकांत शिंदे, अमोल कोल्हे, अनिल देशमुख और जितेंद्र आव्हाड शामिल थे और यह चर्चा करीब 3 घंटे तक चली. इस बैठक में शामिल नेता पहले भी विलय की बातचीत में शामिल रह चुके हैं. हालांकि, जयंत पाटिल ने बताया कि एनसीपी के नेता केवल अपने पार्टी प्रमुख से मिलने पहुंचे थे, क्योंकि उन्हें शनिवार को ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

प्रफुल्ल पटेल 10 नवंबर को शरद पवार से करेंगे मुलाकात 

इससे पहले एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी शरद पवार से मुलाकात कर चुके हैं, जब वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों को कुछ मुद्दों पर चर्चा करते देखा गया, जिससे विलय की अटकलें लगाई जा रही हैं. वहीं, प्रफुल्ल पटेल 10 नवंबर को भी मुंबई में शरद पवार से मुलाकात करेंगे.

महाराष्ट्र में दिवाली पर आग की 70 से ज्यादा घटनाएं, धाराशिव में 6 लोगों की र्दनाक मौत!

पार्टी के अंदर मतभेदों को लेकर चल रही अटकलें

बताया जा रहा है कि इससे पहले एनसीपी के सात नेता प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे और समीर भुजबल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसकी जानकारी न तो पार्थ पवार और न ही पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को थी. इसके बाद से पार्टी के अंदर मतभेदों को लेकर अटकलें चल रही हैं.

शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? अब संजय राउत ने कर दिया बड़ा दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *