Headlines

यशस्वी जायसवाल के बदले पूरन, राजस्थान के 3 खिलाड़ी जाएंगे लखनऊ! चौंका देगी ये ट्रेड डील


आईपीएल 2027 के लिए ट्रेड विंडो खुली हुई है. इस नियम के जरिए कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली की जा चुकी है. आईपीएल 2027 की ऑक्शन से पहले अब तक आठ ट्रेड डील की जा चुकी हैं. वहीं कुछ बड़ी डील होना बाकी हैं. मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स जाएंगे. उनकी जगह अर्शदीप सिंह पंजाब से मुंबई में आएंगे. इस डील पर मुहर लग चुकी है, लेकिन अभी इसका औपचारिक एलान नहीं हुआ है. अब एक और बड़ी ट्रेड डील सामने आई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे. वहीं लखनऊ से निकोलस पूरन या जोश इंग्लिस राजस्थान आएंगे. इस तरह लखनऊ और राजस्थान के बीच तीन खिलाड़ियों की अदला-बदली होगी. 

रिपोर्ट में यशस्वी जायसवाल, संदीप शर्मा और विग्नेश पुथुर के लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने की संभावना बताई गई है. इस ट्रेड डील के जरिए जोश इंग्लिस या निकोलस पूरन, प्रिंस यादव के साथ राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं. कुछ दिन पहले राजस्थान और लखनऊ के बीच इस ट्रेड डील को लेकर चर्चा हुई है. हालांकि, अभी तक दोनों ही फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई औपचारिक एलान नहीं किया गया है.

आशुतोष शर्मा के बदले प्रसिद्ध कृष्णा 

लखनऊ और राजस्थान की ट्रेड डील के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की एक डील भी चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुजरात ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बदले फिनिशर आशुतोष शर्मा को लेने की डील दिल्ली कैपिटल्स को ऑफर की है. हालांकि, इस डील का भी अभी औपचारिक एलान नहीं हुआ है. 

अब तक हुई ट्रेड डील की लिस्ट 

ऋषभ पंत – लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स – 15 करोड़ 
कुलदीप यादव – दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स – 13.50 करोड़
टी नटराजन – दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 5 करोड़
जीशान अंसारी – सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स – 40 लाख
लियाम लिविंगस्टोन – सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 6 करोड़
खलील अहमद – चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 4.8 करोड़
जैक एडवर्ड्स – सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 3 करोड़
नाथन एलिस – चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 2 करोड़

यह भी पढ़ें- 

सिर्फ कप्तान ही नहीं, कोच भी बदलेगा? तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *