BYD Yangwang U9 Xtreme: ऑटोमोबाइल मार्केट में कई ऐसी कारें हैं जो की अपनी बेहतरीन स्पीड के लिए जानी जाती हैं. लेकिन चीन की दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी BYD के प्रीमियम ब्रांड यांगवांग ने ग्लोबल ऑटो मार्केट में एक नया इतिहास रच दिया है. दरअसल कंपनी की ऑल-इलेक्ट्रिक हाइपरकार Yangwang U9 Xtreme ने रफ्तार के अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड्स को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है.
बता दें कि इस सुपरकार ने 503.17 किलोमीटर प्रति घंटा की हैरान कर देने वाली टॉप स्पीड दर्ज कर दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बनने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. चलिए जानतें इस कार के पूरी डिटेल्स के बारें में.
रचा गया नया इतिहास
बता दें कि UAE के अबू धाबी में एक खास ट्रैक तैयार किया गया था. BYD की Yangwang U9 Xtreme को जर्मन रेस ड्राइवर मार्क बासेंग ने इस सुपरकार को चलाया और 503.17 किमी/घंटे का नया रिकॉर्ड कायम किया.
वहीं इसी के साथ बीवाईडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने बुगाटी और कोएनिगसेग जैसी दुनिया की सबसे मशहूर और महंगी पेट्रोल हाइपरकारों को पीछे छोड़ते हुए रफ्तार का नया शहंशाह बनने का गौरव हासिल कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi Tata Sierra: वैभव सूर्यवंशी को कौन-सी कार मिली? EMI प्लान समेत जानें फीचर्स
3,000 हॉर्सपावर का इलेक्ट्रिक मोटर
वहीं रफ्तार का यह नया कीर्तिमान हासिल करने के पीछे इस कार में लगी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और जबरदस्त पावर का हाथ है. Yangwang U9 Xtreme में 4 अलग-अलग हाई-परफॉर्मिंग इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं.
जो मिलकर लगभग 3,000 हॉर्सपावर से ज्यादा की विशाल पावर जनरेट करती हैं. इसके साथ ही इसमें BYD की एडवांस्ड 80 kWh ब्लेड बैटरी और विशेष 30C डिस्चार्ज क्षमता वाला पावरट्रेन मिलता है. जो कार को पलक झपकते ही 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने की ताकत देता है.
कार में दिए गए हैं स्पेशल टायर्स
आपको बता दें कि 500 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार पर हवा के दबाव को झेलने के लिए लिए बीवाईडी ने कार के एक्सटीरियर को एरोप्लेन जैसे एयरोडायनामिक शेप में डिजाइन किया है.
जिसमें कई एक्टिव स्पॉइलर और एयर डिफ्यूजर मिलते हैं. इसके अलावा कार में विशेष रूप से 530 किमी/घंटा तक की स्पीड झेलने वाले स्पेशल टायर्स और कार्बन-सिरेमिक ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है. ताकि इतनी तेज गति पर भी ड्राइवर का कार पर पूरा कंट्रोल बना रहे.
बस बनेंगीं 30 कार
जानकारी दें दे कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रमाणित होने के बाद बीवाईडी की यह उपलब्धि पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. कंपनी इस स्पेशल Xtreme एडिशन कार की केवल 30 यूनिट्स ही दुनिया भर के बाजारों के लिए तैयार करेगी.
यह कार साबित करती है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अब सिर्फ पर्यावरण बचाने या माइलेज तक सीमित नहीं है. बल्कि परफॉर्मेंस और स्पीड के मामले में भी यह पुरानी पेट्रोल-डीजल स्पोर्ट्स कारों को बहुत पीछे छोड़ चुकी है.
यह भी पढ़ें: EV Service Revenue Drop: इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बिजनेस बना घाटे का सौदा, जानें पूरा खेल
