Headlines

पंजाब में मंहगाई का झटका: वेरका ने बढ़ाए दूध के दाम, टोंड और डबल टोंड के दाम भी बढ़े


पंजाब के लोगों को महंगाई का झटका लगा है. वेरका ने फ्रेश पाउच दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई दरें 13 नवंबर 2026 यानी आज से लागू हो गई हैं. इसके तहत स्टैंडर्ड मिल्क, फुल क्रीम मिल्क और गाय के दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, डबल टोंड मिल्क और टोंड मिल्क के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं.

वेरका की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, दूध की अलग-अलग श्रेणियों के लिए कीमतों में संशोधन किया गया है. स्टैंडर्ड मिल्क, फुल क्रीम मिल्क और गाय का दूध अब 4 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा, जबकि डबल टोंड और टोंड मिल्क के लिए उपभोक्ताओं को 2 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त चुकाने होंगे. नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *