Headlines

इटावा सीट से दावेदारी कर रहीं सीमा समृद्धि कुशवाहा का बीजेपी ने बढ़ाया कद, दी अहम जिम्मेदारी


भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चे में पदाधिकारियों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में विशेष आमंत्रित सदस्यों में सीमा समृद्धि कुशवाहा का भी नाम है.

कुशवाहा, निर्भया मामले में पीड़िता की वकील थीं. वह साल 2024 में लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी में शामिल हुईं थीं. निर्भया मामले में पैरवी के बाद देशभर में चर्चा में आईं सीमा कुशवाहा मूल रूप से इटावा के उग्गरपुरा गांव की रहने वाली हैं.

बीजेपी में कुशवाहा का कद ऐसे वक्त में बढ़ा है जब वह इटावा सदर सीट से चुनाव लड़ने की तैयार कर रहीं थीं. निर्भया केस की वकील सीमा समृद्धि  ने आगामी विधानसभा चुनाव में इटावा से चुनाव लड़ने के संकेत दे चुकीं हैं.. सीमा समृद्धि बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं. 

BJP ने साधे समीकरण! OBC मोर्चे में यूपी से 3 अहम नाम, देखें पूरी लिस्ट

और किसकी हुई नियुक्ति?

बता दें बीजेपी ने शनिवार को पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की. पार्टी के एक बयान के अनुसार, असम से जोगेन मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र से बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली से सतप्रकाश राणा, बिहार से अर्जुन सहनी और उत्तर प्रदेश से संगीता बलवंत बिंद को मोर्चे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दिल्ली से गजेंद्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित चंद्राकर को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया.

बीजेपी ने विभिन्न राज्यों से मोर्चे के सात नये राष्ट्रीय सचिव और 37 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए. पार्टी ने बताया कि सभी नये पदाधिकारियों की नियुक्ति बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार की गई है. बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने कहा, ‘‘ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.’’ गुजरात से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी. वरथराजन, झारखंड से संजीव कुमार, हरियाणा से सरिता जांगिड़, तेलंगाना से कदागांची रमेश, मध्य प्रदेश से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू को मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *