Headlines

ईरान का दावा- मिसाइल ने अमेरिकी F-16 जेट को पहुंचाया नुकसान, जान बचाकर भागा पायलट, US का इनकार


मिडिल ईस्ट में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका एक बार फिर आमने-सामने है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शनिवार (21 नवंबर) को दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने फारस की खाड़ी के ऊपर एक अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसके बाद पायलट को क्षेत्र के एक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. हालांकि, अमेरिका ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठ करार दिया.

ईरानी सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात को हुई. ईरानी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तेहरान में ही विकसित एयर डिफेंस सिस्टम ने फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को ट्रैक किया और उसकी ओर मिसाइल दागी. बयान के अनुसार, मिसाइल विमान के बेहद करीब फटी, जिससे जेट को नुकसान पहुंचा. ईरान का दावा है कि इसके बाद पायलट को अपना मिशन बीच में ही छोड़कर पास के एक हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, हालांकि ईरान ने उस एयरपोर्ट के नाम का खुलासा नहीं किया है.

कोई हमला नहीं हुआ: अमेरिका 

तेहरान के इस दावे पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा, “ईरान की IRGC का यह दावा कि उसने कल एक अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया और क्षतिग्रस्त किया, पूरी तरह से झूठा है. कल किसी भी अमेरिकी F-16 विमान पर कोई हमला नहीं हुआ है और मिडिल ईस्ट में तैनात हमारे सभी सैन्य लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित हैं.’

अमेरिकी रीपर ड्रोन मार गिराने का भी दावा

इस विवाद के बीच ईरान की आईआरजीसी ने एक अलग दावा करते हुए कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर एक अमेरिकी ‘MQ-9 रीपर’ ड्रोन को भी मार गिराया है. IRGC के अनुसार, उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने हवाई गतिविधियों की निगरानी के दौरान एक नए एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर इस मानवरहित विमान को निशाना बनाया. ईरान के अनुसार अब तक उसने अमेरिका के 58 ड्रोनों को नष्ट किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *