ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने रिशते को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अविनाश ने ईशा पर चीट किया है. कल ईशा सिंह ने एक पोस्ट शेयर कर अविनाश संग अपना ब्रेकअप कंफर्म किया. इसी बीच ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट रहे रजत दलाल ने ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की खबरों के बीच एक्ट्रेस का समर्थन किया है.
उन्होंने एक नाइट क्लब में अविनाश मिश्रा के ‘बेवफा निकली है तू’ गाने पर डांस करने को लेकर एक्टर पर जमकर निशाना साधा.सइतना ही नहीं, रजत ने बिना किसी झिझक के अविनाश को सबके सामने बेनकाब करने की धमकी भी दी है.
रजत दलाल ने ईशा को किया सपोर्ट
रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ वीडियो शेयर किए और ईशा सिंह व अविनाश मिश्रा के कथित ब्रेकअप को लेकर अपनी बात रखी. रजत ने बताया कि उन्होंने अविनाश को चार बार समझाया था कि वो ईशा से दूर रहें, क्योंकि वो एक्ट्रेस को अपनी बहन की तरह मानते हैं.
रजत ने वीडियो में कहा, ‘मैंने इसे चार बार प्यार से समझाया था कि ईशा से दूर रहे. हमें तुझसे कोई मतलब नहीं है. तूने जो किया, करता रह और अपना काम कर, बस हमसे दूर रह. मैं ये स्टोरी भी सिर्फ इसलिए डाल रहा हूं, क्योंकि इसने अभी क्लब में जाकर ‘बेवफा निकली है तू’ गाना बजाया. आखिर ये क्या दिखाने की कोशिश कर रहा है? क्या प्रोपेगेंडा फैलाना चाहता है? क्या तू बहुत शरीफ है और तेरे साथ ही गलत हुआ है?’
रजत दलाल ने अविनाश को दी खुली धमकी
रजत दलाल ने आगे अविनाश मिश्रा को सबके सामने बेनकाब करने की धमकी भी दी. उन्होंने कहा, ‘मुझे बोल, मैं तेरी पूरी पोल खोल दूंगा. ईशा ऐसा करे या न करे, मैं एक-एक लड़की का नाम लेकर सब कुछ बता दूंगा कि किसके साथ क्या हुआ. इसलिए भाई, अब सुधर जा. ऐसी हरकतें मत कर कि लोग तेरे बारे में कुछ भी बोलने से पहले सोचें. इतना भोला और इतना प्यारा बनने की कोशिश मत कर.’
‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट रजत दलाल ने अविनाश को याद दिलाया कि ये ‘खतरों के खिलाड़ी’ का कोई स्टंट नहीं चल रहा है, जहां उसे किसी तरह की सुरक्षा मिलेगी. उन्होंने एक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतों की वजह से वो अपना सब कुछ खो सकते हैं. रजत ने उनसे इस तरह की चीजें बंद करने की अपील भी की.
उन्होंने आगे कहा, ‘अपनी जिंदगी अच्छे से जी. जो तुझे करना था, तू कर चुका है. अब बस हमसे दूर रह.’
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बारे में
बता दें, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती ‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर शुरू हुई थी. शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गईं. हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को सिर्फ अच्छी दोस्ती बताया है.
