एनवीडिया में जेन्सेन हुआंग की वापसी हो गई है. इस धमाकेदार वापसी से उनकी जिंदगी अचानक से बदल गई है. उन्हें अपना खोया हुआ रुतबा वापस मिल गया है साथ ही उनकी दौलत में भी काफी इजाफा हो गया है. जेन्सेन एक बार फिर एनवीडिया के सीईओ बन गए हैं. उनके सीईओ बनने से कंपनी के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिली है. शेयरों में भारी उछाल के साथ जेन्सेन की नेटवर्थ भी बढ़ गई है.
एनवीडिया के शेयर 31.5% बढ़ गए हैं. जिसकी वजह से उनकी नेटवर्थ एक दिन में ही 31.7 अरब डॉलर बढ़ गई है. ब्लूमबर्ग की बिलियनेयर्स इंडेक्स में भी उनकी रैंकिंग बढ़ गई है.
कितनी है जेन्सेन की नेटवर्थ
एनवीडिया के सीईओ बनने के बाद जेन्सेन की नेटवर्थ बढ़कर 137 अरब डॉलर हो गई है.व वहीं बिलियनेयर्स की लिस्ट में 5 पायदान की छलांग लगाकर वो अब नंबर 13 पर पहुंच गए हैं.
एनवीडिया में कितनी है हिस्सेदारी?
जेन्सेन एनवीडिया के पांचवें सबसे बड़े शेयरधारक हैं. उनके पास कंपनी के करीब 3.6 परसेंट शेयर हैं. जेन्सेन अपनी अलग शैली के लिए जाने जाते हैं. वो कंपनी के टैक्निकल मामलों में खुद शामिल होते हैं. कंपनी के करीब 60 सीनियर लोग उन्हें ही रिपोर्ट करते हैं. जिसमें ज्यादातर इंजीनियरिंग से जुड़े एक्सपर्ट हैं.
Silicon Valley founders, investors and employees celebrated the triumphant return of Jensen Huang to the helm of Nvidia. Huang’s supporters took to the internet to praise his return. Here are some of the congratulatory reactions: https://t.co/zk6N1IcHtp https://t.co/UrmTyZmWZ8
— The Washington Post (@washingtonpost) November 23, 2026
बता दें जेन्सेन हुआंग ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के खुलासे के बाद एनवीडिया में सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि इस्तीफा देने के दो हफ्ते के अंदर ही उन्होंने दोबारा कंपनी में वापसी कर ली है. जेन्सेन की वापसी से अमेरिका में शेयर बाजार एक बार फिर ऊपर गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेन्सेन की वापसी को अहम बताया है. एलन मस्क ने भी उनकी वापसी का स्वागत किया है.
वापसी पर जेन्सेन ने कही ये बात
सोमवार को जेन्सेन हुआंग ने कंपनी में वापसी की. जहां पर कर्मचारियों ने उनका बहुत अच्छे से स्वागत किया. वापसी पर जेन्सेन ने कहा- दूसरे मौके के लिए आप सभी का शुक्रिया. दूसरी बार मैं बेहतर सीईओ बनूंगा.
जेन्सेन से एनवीडिया में वापसी जरुर कर ली है मगर उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं. उनकी वापसी पर अमेरिकी संसद में कड़ा विरोध हुआ है. दोनों प्रमुख दलों के कई सांसदों ने हुआंग की वापसी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि क्या बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ इतने प्रभावशाली हो गए हैं उन्हें पद से हटाना नामुमकिन हो गया है.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने अखिलेश यादव से सीट शेयरिंग पर तैयार किया ‘जिले वाला फॉर्मूला’, क्या बनेगी बात?
