Headlines

Delhi News: दिल्ली में LPG कालाबाजारी का भंडाफोड़: 5 डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 104 गैस सिलेंडर बरामद


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी इलाके में छापेमारी कर एलपीजी (LPG) कालाबाजारी के दो अलग-अलग रैकेट का खुलासा किया है. इस बड़ी कार्रवाई में 5 आरोपियों (डिलीवरी बॉय) को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से कुल 104 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं.

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी गैस एजेंसी से ग्राहकों के लिए सिलेंडर लेकर निकलते तो थे, लेकिन उन्हें सही समय पर पहुंचाने की बजाय रास्ते में ही छिपा देते थे. इसके बाद ये लोग भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर उसे दूसरे खाली सिलेंडरों में भरते थे और फिर ब्लैक मार्केट में ज्यादा कीमत पर बेच देते थे. इस तरह ये डिलीवरी बॉय लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे.

मंगोलपुरी और जहांगीरपुरी में बिछा था नेटवर्क

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस पूरे गोरखधंधे को दो इलाकों से ऑपरेट किया जा रहा था:

  • मंगोलपुरी: यहां क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथों उस वक्त धर दबोचा, जब वे अवैध तरीके से सिलेंडरों की रीफिलिंग कर रहे थे. पुलिस ने मौके से 73 सिलेंडर, तीन गाड़ियां, रीफिलिंग मशीन और गैस तौलने वाले डिजिटल कांटे बरामद किए हैं.
  • जहांगीरपुरी: यहां से पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये आरोपी अपनी एक दुकान में भारी मात्रा में सिलेंडर जमा कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने का काम कर रहे थे.

 दिल्ली HC ने अरविंद केजरीवाल सहित AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, क्या है मामला?

सुरक्षा से खिलवाड़, BNS के तहत मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि ये लोग गैस चोरी और रीफिलिंग के दौरान सुरक्षा नियमों की पूरी तरह अनदेखी कर रहे थे, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों की जान को भी बड़ा खतरा हो सकता था (कोई भी बड़ा हादसा या ब्लास्ट हो सकता था).

दिल्ली पुलिस ने इस गंभीर मामले में ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम’ और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है.

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला: आरोपी राहुल ने कोर्ट में कहा, ‘मेरा इरादा सिर्फ…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *