Headlines

‘वैभव सूर्यवंशी 500 बनाएगा…’, केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी


वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं. कुछ महीनों में वह जितने रिकॉर्ड बना चुके हैं, वो सुनने में नामुमकिन से लगते हैं. तभी तो पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने उनकी उम्र पर बेवजह सवाल उठाते हुए कहा कि 15 साल का बच्चा 28 छक्के ऐसे नहीं मार सकता. क्रिस गेल भी उनकी बल्लेबाजी करते हुए  निडरता को देखकर हैरान होते हैं. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारतीय युवा खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है.

केविन पीटरसन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 500 रन बनाएंगे. बता दें कि अभी टेस्ट में सिर्फ एक बल्लेबाज है, जो एक पारी में 400 रन बना पाया है. वो रिकॉर्ड ब्रायन लारा का है, जिन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे.

पीटरसन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “अगले 5 सालों के अंदर वैभव एक टेस्ट मैच में 500 रन बनाएंगे.” वैभव ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने शतक 28 गेंदों में पूरा किया था. पारी में उन्होंने 28 छक्के लगाए. इस मैच के बाद उन्होंने बताया था कि पूर्व क्रिकेटर युवराज की टिप्स उनके काम आई.

बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी के इंटरव्यू का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि जब वह पिछली कुछ पारियों में बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे थे तो मायूस थे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद युवराज सिंह से करीब आधे घंटे फोन पर बात की थी. युवी ने वैभव को उन गलतियों के बारे में बताया था जो वह कर रहे थे. वैभव ने भी इसे माना फिर उस पर काम किया.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी कहां से लाते हैं 28 छक्के लगाने का कलेजा? बचपन के कोच मनीष ओझा ने खोले कई राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *