Headlines

राघव चड्ढा के दावों बीच राज्यसभा में अब आम आदमी पार्टी के कितने सांसद बचे?


आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट हुई है. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया है कि उनके साथ 8 सांसद हैं. यह सभी अपना विलय भारतीय जनता पार्टी में करेंगे.  AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा है  राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो-तिहाई से ज़्यादा इस मामले में हमारे साथ हैं. उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज़ राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं. उनमें से 3 आपके सामने यहाँ मौजूद हैं. हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं.”

अब सवाल उठ रहा है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कितने सांसद बचे? राघव चड्ढा के दावों के बाद अब पार्टी में नारायण दास, संजय सिंह और संत बलबीर ही राज्यसभा में बचे हैं.

उधर आम आदमी पार्टी ने ऑपरेशन लोटस करने का आरोप लगाया है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “ऑपरेशन लोटस” राजनीति का बेहद घटिया खेल है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने और उसे अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है. उनके मुताबिक, आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों को तोड़कर बीजेपी में शामिल कराया गया है और यह पंजाब की जनता के साथ सीधा धोखा है.

अमित शाह के इशारे पर यह पूरा खेल खेला जा रहा- संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि राघव को पार्टी ने सांसद बनाया, विधायक बनाया और पंजाब की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया, लेकिन वह बीजेपी के साथ चले गए. उन्होंने संदीप पाठक का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दीं और राज्यसभा तक भेजा. इसके अलावा बलबीर सिंह, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और हरभजन सिंह का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इन सभी को जनता ने ऊपर उठाकर राज्यसभा तक पहुंचाया, लेकिन अब इन्होंने उसी जनता के साथ विश्वासघात किया है.

उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के इशारे पर यह पूरा खेल खेला जा रहा है और भगवंत मान सरकार के कामकाज को बाधित किया जा रहा है. संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि एजेंसियों का डर दिखाकर सांसदों पर दबाव बनाया जा रहा है, हाल ही में अशोक मित्तल के घर ईडी की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह “ऑपरेशन लोटस” को अंजाम दिया जा रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *