Headlines

इस बार जल्दी मिलेंगी NCERT की किताबें, जानें बोर्ड ने क्या बदलाव किए?

पिछले सत्र के अनुभव से सबक लेते हुए एनसीईआरटी ने इस बार अपनी खरीद प्रणाली और लागत दोनों में बड़ा फेरबदल किया है. अधिकारियों के अनुसार पहले से कागज की व्यवस्था होने से छपाई और वितरण का काम समय पर पूरा हो सकेगा, जिससे छात्रों को प्रमाणिक पाठ्य सामग्री मिलेगी और बाजार में नकली व पायरेटेड किताबों के लिए गुंजाइश कमर रहेगी.

पिछले वर्ष कागज आपूर्ति का ठेका एक रीसेलर कंपनी  को दिया गया था, जिससे सप्लाई में देरी हुई और सत्र शुरू होने के बाद भी बाजार में एनसीईआरटी की किताबों की कमी बनी रही. इस कमी का फायदा उठाकर नकली और पायरेटेड किताबों का कारोबार भी बढ़ा था. 

वहीं इस बार रीसेलर और बिचौलियों के बजाय सीधे प्रतिष्ठित पेपर मीलों से कागज खरीदने की व्यवस्था की गई है. इससे सप्लाई चैन पर बेहतर नियंत्रण रहने और तय समय में छपाई पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

शैक्षणिक सत्र के लिए इस बार एनसीईआरटी ने 88.20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कागज खरीदें. वहीं यह दर 95 रुपये प्रति किलोग्राम के मौजूदा थोक मूल्य से कम बताई गई है. इसके अलावा हाल ही में असम में पाठ्यपुस्तकों के लिए 97.26 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कागज खरीदा गया. इसकी तुलना करें तो एनसीईआरटी को प्रति किलो 9.06 रुपये की बचत हुई.

बताया जा रहा है की एनसीईआरटी के इस कदम के पीछे दो मुख्य उद्देश्य हैं, जिसमें पहला नए शैक्षणिक सत्र 2027-28 की शुरुआत से पहले किताबों की छपाई और वितरण पूरा कर उन्हें दुकानों तक पहुंचाना है, ताकि अभिभावकों और छात्रों को भटकना न पड़े और कालाबाजारी रोकी जाए. 

वहीं दूसरा उद्देश्य बाजार में असली किताबों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर नकली व पायरेटेड किताबों की बिक्री को रोकना है, जिससे छात्रों को सही पाठ्य सामग्री मिले और नकली पुस्तकों से होने वाले आर्थिक नुकसान पर लगाम लग सके.

Published at : 27 Nov 2026 07:00 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *