बिहार में शादियों में मेहमानों की आवभगत और शानदार भोज की परंपरा पुरानी है. बड़े आयोजनों में खाने-पीने से लेकर मेहमानों के स्वागत तक हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखा जाता है. लेकिन जब किसी समारोह में मेहमानों की संख्या अनुमान से कहीं ज्यादा बढ़ जाए, तो स्थिती बिगड़ सकती है. ऐसा ही कुछ नजारा बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में देखने को मिला. एक तरफ करोड़ों के इंतजाम, सैकड़ों पकवान और बड़ी संख्या में मेहमानों की मौजूदगी चर्चा में रही, तो दूसरी तरफ खाने के पंडाल में मची अफरा-तफरी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
25 नवंबर 2026 को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में शिवांगी सिंह की शादी हुई. शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थीं. आयोजन में चार से पांच लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया था. मेहमानों के लिए करीब पांच लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था करने की बात सामने आई थी. शादी का आयोजन इतना बड़ा था कि गांव और आसपास के इलाकों में भी लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवाजाही प्रभावित हुई.
खाने के पंडाल में मची अफरा-तफरी
शादी के भोज से सामने आए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. खाने के काउंटरों पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. प्लेट और पत्तल लेने के लिए लंबी कतारें लग गईं. स्थिति ऐसी हो गई कि कई लोग पीछे की तरफ से भी खाने के काउंटर तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आए. भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया. लीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेट बांटने वाले व्यवस्थापकों ने एक साथ कई पत्तलों को हवा में उछालकर दूर तक पहुंचाने की कोशिश की. इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे. यानी जिस आयोजन में मेहमानों के लिए भव्य भोज तैयार किया गया था, वहां खाने तक पहुंचना ही लोगों के लिए चुनौती बन गया.
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पूरी लूटते बाभन लोग…😅 इन चूतियों ने बिहार की इंटरनेशन बेइज़ती करवा दी।😕 https://t.co/BHFthOe0Ci
— Pratik Singh (@officialpratik0) November 25, 2026
यह भी पढ़ें: Viral Video: 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर संसद में बोलीं सीनेटर, वीडियो वायरल
150 से ज्यादा पकवान
इस शादी में खाने के इंतजाम भी काफी बड़े स्तर पर किए गए थे. रिपोर्टों के मुताबिक, मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा तरह के व्यंजन तैयार किए गए थे. पारंपरिक बिहारी भोजन के साथ देश के दूसरे हिस्सों में पसंद किए जाने वाले कई व्यंजन भी मेन्यू में शामिल थे. भोजन में पूड़ी, चावल, दाल, पनीर, लिट्टी-चोखा, चाट और कई तरह की मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी. इतनी बड़ी संख्या में भोजन तैयार होने के बावजूद काउंटरों पर भीड़ का दबाव दिखाई दिया. वहीं कई जगह पर जमीन पर बिखरा हुआ भी दिखाई दिया. हालांकि कुछ लोग वहां से भी खाना उठा रहे थे.
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्र तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूजर्स व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ यूजर्स लोगों के बर्ताव को गलत बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि लोगों ने शायद इससे पहले कभी खाना देखा ही नहीं है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि ऐसे वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिहारीयों को ऐसा समझते हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: मां की मौत के बाद भाई को स्कूल लाई 9वीं की छात्रा, वायरल हुआ वीडियो
