Headlines

Viral Video: चलता-फिरता किताबों का खजाना है ये…,कर्नाटक में ड्राइवर ने अपने ऑटो को बनाया मिनी लाइब्रेरी, वीडियो वायरल


Viral Video: कभी-कभी हमें सबसे आम-सी लगने वाली चीजों में भी कुछ ऐसा मिल जाता है जो दिल को छू जाए. ऐसा ही एक दिलचस्प और मन को खुश कर देने वाला मामला कर्नाटक के मैसूर से सामने आया है, जहां एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने अपने नॉर्मल से ऑटो को एक खूबसूरत और अनोखी चलती-फिरती मिनी लाइब्रेरी में बदल दिया. यह ऑटो सिर्फ लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का साधन नहीं रहा, बल्कि अब यह यात्रियों के लिए किताबों, मुस्कान और छोटी-छोटी खुशियों का एक खास अनुभव बन चुका है. सोशल मीडिया पर इस ऑटो का वीडियो वायरल हो गया है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं. 

ऑटो के अंदर एक छोटी सी किताबों की दुनिया

इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो के अंदर का माहौल बिल्कुल अलग और बेहद प्यारा है. आमतौर पर ऑटो के अंदर खाली या नॉर्मल सीटें होती हैं, लेकिन इस ऑटो में पीछे की सीट के सामने एक छोटा सा रैक लगाया गया है.इस रैक में अलग-अलग तरह की किताबें रखी गई हैं. कुछ हल्की-फुल्की कहानियां, कुछ प्रेरणादायक किताबें और कुछ ऐसे विषयों पर लिखी किताबें जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं, यात्रियों को सफर के दौरान इन किताबों को पढ़ने का मौका मिलता है, जिससे उनका सफर सिर्फ समय बिताने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि एक शांत और दिलचस्प अनुभव बन जाता है. वीडियो में एक यात्री को किताबें देखते और पन्ने पलटते हुए भी देखा गया. कोई किताब चुनना, बुकमार्क देखना और शांत माहौल में सफर का आनंद लेना यह सब मिलकर उस नॉर्मल यात्रा को एक यादगार पल में बदल देता है.

बुकमार्क और कैंडीज

इस मिनी लाइब्रेरी को और भी खास बनाने के लिए ऑटो ड्राइवर ने कुछ छोटी लेकिन बहुत प्यारी चीजें भी जोड़ी हैं. किताबों के साथ-साथ रंग-बिरंगे, हाथ से बने बुकमार्क लगाए गए हैं जो चलते ऑटो में हल्के-हल्के झूलते रहते हैं. ये बुकमार्क यात्रियों को किताब पढ़ते समय अपनी जगह याद रखने में मदद करते हैं. इतना ही नहीं, एक छोटी सी डिब्बी में कैंडीज भी रखी गई हैं, जिन्हें यात्री सफर के दौरान ले सकते हैं. ये छोटी-छोटी चीजें इस पूरे अनुभव को और भी अलग और अपनापन देने वाला बना देती हैं. 

यह भी पढ़ें –Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, वैसे ही यह तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने ऑटो ड्राइवर की इस सोच की जमकर तारीफ की, कई लोगों ने इसे दिल को छू लेने वाला आइडिया बताया, तो कुछ ने कहा कि यह ऑटो सिर्फ पेट्रोल या डीजल से नहीं चलता, बल्कि इंसानियत से चलता है.कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि यह ऑटो मैसूर के किसी अस्पताल इलाके के पास देखा गया है, जहां अक्सर मरीज और उनके परिवार आते-जाते रहते हैं, ऐसे में यह पहल और भी ज्यादा सुकून देने वाली लगती है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: दिमाग हो या ट्रक भूसा उतना ही भरें… रेलवे क्रॉसिंग अटक गया ओवरलोड ट्रक, यूजर्स लेने लगे मजे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *