Viral Video: भारतीय शादी हमेशा अपने भारी-भरकम इंतजाम, खानपान और अलग-अलग थीम के लिए जाने जाती रही है. लेकिन अब इन दिनों इन शादियों में कुछ अलग दिखने की होड भी तेजी से होती जा रही है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है. दरअसल वायरल हो रहे एक वीडियो में शादी के फंक्शन के दौरान महिलाओं को होवरबोर्ड पर खड़े होकर मेहमानों को खाना सर्व करते हुए देखा जा सकता है. शादी में इस अनोखे अंदाज ने इंटरनेट पर शो-ऑफ कल्चर को लेकर नई बहस छेड़ दी है और इसे देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
होवरबोर्ड पर खाना परोसती महिलाओं का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में नजर आता है कि कुछ महिलाएं एक जैसी ड्रेस में तैयार है और होवरबोर्ड पर संतुलन बनाकर मेहमानों के बीच घूम रही है. उनके हाथों में स्नेक्स की ट्रे है, जिसे वह बड़े ही संतुलन और कॉन्फिडेंस के साथ मेहमानों को सर्व कर रही है. शादी का पूरा सेटअप बहुत भव्य दिखाई दे रहा है. चारों ओर सजावट, रोशनी और मेहमानों की भीड़ दिखाई दे रही है. कुछ लोगों महिलाओं के इस सर्विंग स्टाइल को देखकर एक्साइटेड नजर आते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो उसे नजरअंदाज करते हुए सामान्य तरीके से अपना खाना एंजॉय करते दिखते हैं. इस वीडियो पर कई व्यूज आ रहे हैं और लोग कमेंट सेक्शन में अपनी राय देते हुए भी नजर आ रहे हैं.
Instead of doing such Life taking Stupidity,
Couples should on below waitress girls on wheels concept.
It saves not only lives but also your time.
— Dear Men (@Dear_Men_Life) April 23, 2026
यूजर्स ने उठाए सवाल
यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन के बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इस आईडिया को अनावश्यक दिखावा बताया. एक यूजर ने लिखा पैसा है तो इसका मतलब यह नहीं की हर चीज में शो-ऑफ जरूरी है. दूसरे यूजर ने इवेंट प्लानर्स पर निशाना साधते हुए कहा कुछ नया दिखाने के चक्कर में लोग बेसिक चीजों को भूल जाते हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने इसकी प्रैक्टिकल पर भी सवाल उठाएं. एक यूजर ने लिखा आखिर होवरबोर्ड की जरूरत क्या थी, सिर्फ दिखावे के लिए. हालांकि सभी रिएक्शन नेगेटिव नहीं थे, कुछ लोगों ने इसे क्रिएटिव और मॉडर्न आइडिया बताते हुए सराहा भी. एक यूजर ने लिखा आजकल शादी एक्सपेरिमेंटल हो गई है, इसमें गलत क्या है.
