Headlines

बढ़ती गर्मी में तालाब में हो जाती है ऑक्सीजन की कमी, इन तरीकों से करें मछलियों की हिफाजत


Fish Farming Safety Tips: जैसे-जैसे सूरज अपनी तपिश बढ़ा रहा है. मछली पालकों के लिए चुनौतियां भी उसी रफ्तार से बढ़ रही हैं. गर्मियों के मौसम में तालाब का तापमान बढ़ना एक सामान्य बात है. लेकिन यही बढ़ता तापमान पानी में ऑक्सीजन के स्तर को तेजी से नीचे गिरा देता है.

जब पानी गर्म होता है तो उसकी ऑक्सीजन सोखने की क्षमता कम हो जाती है. जिससे मछलियां सतह पर आकर हांफने लगती हैं. इससे भारी नुकसान हो सकता है. जान लीजिए इस स्थिति से बचने के लिए क्या करना होगा.

एरिएशन करना

तालाब में ऑक्सीजन बढ़ाने का सबसे कारगर तरीका है पानी में हलचल पैदा करना. इसके लिए आप एरिएटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो पानी में ऑक्सीजन को सीधे मिक्स करने का काम करता है. अगर आप मशीनरी पर खर्च नहीं करना चाहते. तो पुराने देसी नुस्खे भी बड़े काम के हैं.

जैसे कि बांस की डंडियों से पानी को जोर-जोर से पीटना या फिर पंप के जरिए तालाब में ऊपर से पानी गिरवाना. इससे पानी की ऊपरी सतह टूटती है और हवा की ऑक्सीजन पानी के भीतर समा जाती है. कोशिश करें कि यह प्रोसेस सुबह के वक्त करें क्योंकि रात के समय तालाब में ऑक्सीजन सबसे कम होती है.

यह भी पढ़ें: जमीन कम है तो न हों परेशान, सिर्फ 2-3 बीघा में सब्जी की खेती से किसान कर रहे हैं कमाल

फीडिंग का ध्यान रखना

गर्मी के दिनों में मछलियों का मेटाबॉलिज्म थोड़ा अलग व्यवहार करता है. इसलिए उनकी डाइट को लेकर सावधान रहना जरूरी है. अक्सर हम ज्यादा ग्रोथ के लालच में जरूरत से ज्यादा दाना डाल देते हैं. जो पानी के नीचे सड़कर अमोनिया जैसी जहरीली गैसें बनाने लगता है. इससे ऑक्सीजन और भी कम हो जाती है. इस मौसम में उतना ही फीड दें जितना मछलियां तुरंत खा सकें.

तो इसके साथ ही तालाब में मछलियों की संख्या बहुत ज्यादा न रखें. अगर स्टॉक लिमिट से बाहर है. तो कुछ बड़ी मछलियों को निकालकर बाजार भेज दें जिससे बाकी बची मछलियों को सांस लेने के लिए ठीकठाक जगह और ऑक्सीजन मिल सके.

तालाब की सफाई और बचाव

तालाब की सेहत उसके तल पर निर्भर करती है. गर्मियों में तालाब के किनारे और सतह पर जमा होने वाली काई या गंदगी को समय-समय पर साफ करना चाहिए. अगर तालाब के ऊपर पेड़ों की पत्तियां गिर रही हैं, तो उन्हें हटा दें क्योंकि उनके सड़ने से ऑक्सीजन की खपत बढ़ जाती है. इसके अलावा, तालाब के पानी का स्तर भी कम से कम 5-6 फीट बनाए रखना चाहिए जिससे नीचे का पानी ठंडा रहे.

यह भी पढ़ें: खेती-किसानी के साथ गांव में शुरू करना चाहते हैं रोजगार, इस योजना में भारी सब्सिडी देती है सरकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *