अक्षय कुमार एक तरफ फिल्म ‘भूत बंगलां’ में नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ टीवी पर उनका शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ देखने को मिल रहा था. हालांकि, अब शो खत्म होने को है. 27 अप्रैल को शो का ग्रैंड फिनाले है. इस एपिसोड में फराह खान, जैकलीन फर्नांडिस, भूमि पेडनेकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे.
अक्षय कुमार हुए इमोशनल
शो के फिनाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है. इस प्रोमो में अक्षय कुमार इमोशल होते दिखए. शो की टीम की तरफ से उन्हें एक मैसेज भी मिला.
ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla BO Day 8: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, 90 करोड़ पार हुई फिल्म
मैसेज में था- कल से ये मंच नहीं होगा, लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी. आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी. आप याद रहेंगे. मैसेज देखने के बाद अक्षय इमोशनल हो गए. वो फराह के पीछे खड़े होकर अपने आंसू पोंछते दिखे. अक्षय ने कहा- मेरे मामा भी आए हैं. इन्होंने एक भी शो मिस नहीं किया है. मुझे बताते हैं, बेटा 9 बजे जाता है. मैं देखने आता हूं शो. थैंक्यू इंडिया. इतना प्यार करने के लिए.
ये भी पढ़ें- ‘खलनायक रिटर्न्स’ लॉन्च ईवेंट में संजय दत्त ने कंफर्म की ‘वास्तव 2’, मुन्ना भाई को लेकर कहा ये
अक्षय के लिए फराह खान का गिफ्ट
शो में फराह खान अक्षय के लिए गिफ्ट लेकर आती हैं. वो एक प्रेशर कुकर लाती हैं और कहती हैं- इसमें तेरे लिए वो ही लाई हूं जो तू खाता है. इसके बाद फराह कुकर खोलती हैं तो इसमें पैसे होते हैं. ये देख सब हंसने लगते हैं.
इसके बाद फराह खान भूमि और अनन्या पांडे की कोरियोग्राफी को याद करती हैं. भूमि ने बताया कि ये हमें नानावती और लीलावती बुलाती थी. फिर फराह ने कहा- दोनों लग रहे थे हॉस्पिटल की ड्रिप लगाकर डांस कर रहे हैं.
बता दें कि ये गेम शो 27 जनवरी 2026 में प्रीमियर हुआ था. शो के 65 एपिसोड रिलीज हुए. अब शो 27 अप्रैल को खत्म हो रहा है.
वहीं अक्षय की फिल्म भूत बंगला की बात करें तो इसे फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं. फिल्म ने नेट 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
