Headlines

Feroz Khan Death Anniversary: एक बेटी की मां से शादी, फिर एयर होस्टेस संग अफेयर, कुछ ऐसी थी फिरोज खान की लव लाइफ


बॉलीवुड के स्टाइलिश और रॉयल एक्टर फिरोज खान ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच अलग जगह बनाई. अपनी खास स्क्रीन प्रेजेंस, बोल्ड अंदाज और अलग स्टाइल के चलते वो हमेशा चर्चा में रहे. अभिनय के अलावा, निर्देशन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी उन्होंने हाथ आजमाया. उन्होंने अपने पूरे करियर में 60 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया. फिरोज की निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही. 27 अप्रैल को उनकी डेथ एनिवर्सरी हैं. आइए ऐसे में फिरोज की लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं.

तलाकशुदा थीं फिरोज खान की पत्नी
फिरोज खान की मैरिड लाइफ में उथल-पुथल भरी रही. उन्होंने तलाकशुदा और एक बच्ची की मां से शादी की थी. दरअसल, एक पार्टी में उनकी मुलाकात सुंदरी से हुई. दोनों करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे और 1965 में शादी कर ली. सुंदरी तलाकशुदा थीं जिनकी पहले से एक बेटी थीं.  फिरोज खान और सुंदरी के दो बच्चे फरदीन खान और लैला खान हुए. 

ये भी पढ़ें:- ‘एक शो हमें कैसे तोड़ सकता है..’ किश्वर मर्चेंट संग सुयश राय को ‘बिग बॉस’ में आखिर क्यों ना जाने की मिली थी सलाह

एयर होस्टेस के लिए फिरोज ने छोड़ा अपना परिवार
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शादी के कुछ साल बीते ही थे कि फिरोज की जिंदगी में एक और हसीना ने एंट्री ली. दरअसल, उनकी मुलाकात एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर से हुई. ज्योतिका को देखते ही फिरोज उन पर फिदा हो गए थे. जब फिरोज की पत्नी सुंदरी को इस अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने नाराजगी जताई. ऐसे में फिरोज ने सुंदरी और अपने दोनों बच्चों को छोड़ दिया और ज्योतिका के साथ बेंगलुरु में लिव-इन में रहने लगे.

पत्नी और बच्चों के पास लौटे फिरोज खान
फिरोज खान और ज्योतिका करीब 10 साल तक लिव-इन में रहे. इस दौरान ज्योतिका बार-बार फिरोज से शादी की बात करती थीं, लेकिन एक्टर हर बार उनकी बात टाल देते थे. इससे नाराज होकर ज्योतिका ने फिरोज खान के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया और लंदन चली गईं. ज्योतिका से रिश्ता टूटने के बाद फिरोज खान अपनी पत्नी सुंदरी और बच्चों के पास लौट गए. हालांकि, उनकी पत्नी ने उन्हें माफ नहीं किया. दोनों ने 1985 में तलाक के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए. 

कैंसर से जंग हारे फिरोज खान
बता दें कि फिरोज खान का 27 अप्रैल, 2009 को 69 साल की उम्र में फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया था. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चला. 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ फिरोज के करियर की आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन आरडीएक्स की भूमिका निभाई थी. 

ये भी पढ़ें:- मोहित सूरी ने डायरेक्ट क्यों नहीं की इमरान हाशमी की आवारापन 2? खुद किया रिवील

फिरोज खान ने इन फिल्मों में किया काम
फिरोज खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘औरत’, ‘सफर’, ‘मेला’, ‘उपासना’, ‘अपराध’, ‘खोटे सिक्के’, ‘काला सोना’ और ‘धर्मात्मा’ जैसी फिल्में शामिल हैं. उन्होंने ‘दयावान’, ‘मीत मेरे मन के; ‘यलगार’, ‘प्रेम अगन’, ‘जानशीन’ जैसी फिल्मों में अभिनय के साथ निर्देशन भी किया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *