शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सभ्यतागत संवाद मंच में शामिल होने आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस विषय पर किसी भी तरह की चर्चा ठोस सबूतों के आधार पर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र आतंकवाद की चपेट में है, इसलिए इसका समाधान भी सामूहिक रूप से मिलकर निकाला जाना चाहिए.
मीडिया से बातचीत के दौरान मुसादिक मसूद मलिक ने कहा, ‘मैंने कल भी कहा कि जब भी इस पर बात होगी तो सबूतों के आधार पर होगी. मुझे लगता है कि पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में है. मैं इस पर बात करने नहीं आया हूं. हमारे यहां तो हजारों लोग दहशतगर्दी का शिकार हुए हैं. रोज हमारे यहां लोगों की जान जा रही है. इसका हल केवल एक ही है कि हम तमाम सबूत एकदूसरे के सामने लेकर के आएं.’
क्या बोले पाक मंत्री?
मलिक ने समाधान के लिए एक फोरम (साझा मंच) बनाने की वकालत करते हुए कहा कि एक ऐसा फोरम बनाया जाना चाहिए, जहां इन सबूतों को सामने लाया जा सके और उसी आधार पर हर मुद्दे का समाधान किया जाए. मलिक ने कहा कि पूरा क्षेत्र इस समस्या से जूझ रहा है और अगर आतंकवाद से निपटने में किसी का सबसे बड़ा हित है तो वह किसी और से ज्यादा पाकिस्तान का है.
#WATCH | Delhi | On terrorism, Pakistan Minister Musadik Masood Malik says, “Any discussion on this matter must be based on evidence. My wish—given that the entire region has been engulfed by this—is that we address it collectively. I told you yesterday—though I didn’t come here specifically to discuss these issues—that thousands of our people have fallen victim to extremism and terrorism, and we are focused on protecting our own citizens…There is only one way to resolve this: we must transparently present all the evidence—all the facts—to one another. We should create a forum where this evidence can be brought to light, and every issue can be addressed based on that foundation. As I said earlier, the entire region is caught in this crisis…If anyone has a stake in addressing terrorism, it is us—more than anyone else. That is why we want everything to be brought to light based on evidence, so that we can all work together to confront this terrorism and bring it to an end…”
— ANI (@ANI) November 22, 2026
उन्होंने बयान के आखिरी में यह भी दोहराया कि उनका देश चाहता है कि सबूतों के आधार पर हर बात सामने आए, ताकि सभी देश मिलकर इस आतंकवाद का मुकाबला कर सकें और इसे पूरी तरह खत्म किया जा सके.
पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव
पहलगाम में 2025 में हुए हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के मंत्री पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं. केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित ‘सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां’ विषय पर आधारित सत्र में संबोधन के दौरान मलिक ने कहा, ‘संवाद अलग-अलग पहचानों और विविधताओं के बीच होता है और हम यहां इसी संवाद के लिए आए हैं.’
