दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे के वेलकम के लिए बिल्कुल तैयार हैं. ऐसे में एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी से जुड़े एक-एक अपडेट्स फैंस से शेयर कर रही हैं. दिव्यांका के पति विवेक दहिया ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बच्चे के नाम से जुड़े अपडेट पर बात की.
विवेक ने इस दौरान फैंस के साथ उन नामों को शेयर किया, जो उन्हें काफीपसंद है.एक्टर ने एक बेटा और एक बेटी का नाम बताया. इस दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अपनी पसंद के नाम को बताया.
दिव्यांका और विवेक ने शेयर किया बच्चे का नाम
विवेक ने व्ल़ॉग में कहा, ‘मुझे बेटी का नाम जोई बहुत पसंद है. मुझे लगता है ये बहुत प्यारा नाम है, लेकिन दिव्यांका का यो पसंद नहीं है. इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या रखूं.’
ये भी पढ़ें:-‘गुड न्यूज आने वाली है?’ विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को देख बोले पैप्स तो ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन
वहीं दिव्यांका ने इस बारे में बात करते हुए कहा,’मुझे लगता है ये नाम अब थोड़ा पुराना हो गया है, इसलिए मैं भी इस बारे में श्योर नहीं हूं. जब मैं छोटी थी, तब मैंने एक गाना सुना था जिसमें कहकशा शब्द था, जो मुझे बहुत पसंद आया था, तो हम बच्ची के लिए इस नाम पर सोच सकते हैं.’
उसके बाद विवेक दहिया ने पूछा ,’कीशा कैसा रहेगा.’ दिव्यांका ने बताया कि वो इस नाम को लेकर अभी श्योर नहीं हैं. उन्होंने आगे कहा,’बेटे के नाम के लिए मुझे रुद्राक्ष बहुत पसंद है, लेकिन मैं तय नहीं कर पा रही. ये भगवान शिव के नामों में से एक है, लेकिन रुद्र का अर्थ क्रोध भी होता है. इसलिए मैं ये नाम नहीं रखूंगी.’
बाद में दिव्यांका और विकेक दोनों ने रिदम नाम के बारे में बात की. विवेक ने कहा,’अगर बेटी हुई तो हम रिदम नाम रख सकते हैं, क्योंकि हम दोनों को ये नाम बेहद पसंद है.’फैंस ने भी इस पर जमकर रिएक्शन दिया. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अलग-अलग नामों का सजेशन दिया. तो कुछ लोगों को रिदम नाम काफी पसंद आया. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि कहकशा भी काफी अच्छा नाम है.
ये भी पढ़ें:-IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद दिल्ली के हनुमान मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा, टेका माथा
