सोशल मीडिया पर एक विदेशी ट्रैवलर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने भारत के एक शहर को “फ्यूचर जैसा” बताया है. अक्सर सोशल मीडिया पर भारत की तस्वीर नकारात्मक तरीके से दिखाई जाती है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों को एक अलग ही नजरिया दिया है. दो हफ्ते तक शहर में रहने के बाद इस विदेशी मेहमान ने जो कहा, उसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी. अब ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
विदेशी ट्रैवलर ने बताया ‘फ्यूचर सिटी’
दरअसल, विदेशी ट्रैवलर जैक हीटन (Jack Heaton) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने बेंगलुरु के अपने अनुभव को बताया. वह भारत के अलग-अलग राज्यों में घूमकर “सबसे बेहतरीन जगह” ढूंढ रहा था और इस बार उसकी लिस्ट में कर्नाटक था. लेकिन बेंगलुरु पहुंचकर उसका अनुभव पूरी तरह बदल गया. उसने कहा कि ये शहर उसे ऐसा लगा जैसे “भविष्य में जी रहा हो”.
लाइफस्टाइल, फूड और स्टार्टअप कल्चर ने किया इम्प्रेस
जैक हीटन ने वीडियो में बेंगलुरु के मॉडर्न लाइफस्टाइल, हाई-एंड रेस्टोरेंट, हरियाली और स्टार्टअप कल्चर की जमकर तारीफ की. उसने बताया कि यहां का माहौल काफी अलग है और शहर में काम करने वाले युवा लोग काफी मेहनती और दोस्ताना स्वभाव के हैं. उसने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर जो भारत की तस्वीर दिखाई जाती है, वो पूरी सच्चाई नहीं होती.
ट्रैफिक बना कमजोरी, लेकिन अनुभव शानदार
हालांकि उसने बेंगलुरु के ट्रैफिक को एक बड़ी समस्या बताया, लेकिन इसके बावजूद उसने शहर को “बहुत रहने लायक” बताया. उसने यह भी कहा कि होली जैसे त्योहार यहां मनाना उसके लिए खास अनुभव रहा. साथ ही, शहर में दोस्तों के साथ रहने से उसे लोकल कल्चर को समझने का मौका मिला.
कर्नाटक बना नंबर 1
जैक हीटन ने अपने अनुभव के आधार पर कर्नाटक को अपनी पर्सनल लिस्ट में सबसे ऊपर रखा. उसने यहां तक कहा कि कर्नाटक अब उसकी लिस्ट में तमिलनाडु से भी आगे निकल गया है. हालांकि उसने साफ किया कि ये उसकी पर्सनल राय है और किसी तरह की तुलना के लिए नहीं है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि “आखिर किसी ने भारत का पॉजिटिव साइड भी दिखाया”, तो कुछ ने लिखा कि “बेंगलुरु वाकई में इंडिया का सबसे मॉडर्न शहर है”. कुल मिलाकर, इस वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारत को सिर्फ एक नजर से नहीं देखा जा सकता. कुछ यूजर्स बोले, ये वीडियो देखकर गर्व से छाती ठोकने का मन कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स
