IPL 2026 से जुड़ा सबसे बड़ा सवाल. एमएस धोनी आखिर कब मैदान में वापसी करेंगे? चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने इसका जवाब दिया है. माइकल ने संकेत दिए हैं कि धोनी बहुत जल्द सीजन का अपना पहला मैच खेलते नजर आ सकते हैं. बता दें कि आईपीएल 2026 टूर्नामेंट को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है. मगर धोनी ने अब तक दर्शन नहीं दिए हैं. चेन्नई का अगला मैच 2 मई को मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के साथ होने वाला है.
मुंबई के खिलाफ खेलेंगे या नहीं
2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी ने बताया कि एमएस धोनी बहुत जल्दी रिकवर कर रहे हैं. उम्मीद है कि वे बहुत जल्द वापस आएंगे. माइकल हसी ने बताया कि वे निश्चित तौर पर नहीं बताया सकते कि एमएस धोनी 2 मई को मुंबई के खिलाफ या उससे अगले मैच में वापस आ जाएंगे. यह जरूर बताया कि धोनी धीरे-धीरे पूरी फिटनेस प्राप्त करने के करीब हैं.
एमएस धोनी की फिटनेस पर अपडेट
माइकल हसी ने एमएस धोनी की फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया कि वे अभी रनिंग स्पीड पर ध्यान दे रहे हैं, जो शुरुआत से ही चिंता का विषय बना रहा है. माइकल ने भरोसा जताया कि धोनी अच्छी बैटिंग और विकेटकीपिंग करने के लिए स्वस्थ हैं, लेकिन चिंता इस बात को लेकर रही है कि वे तेजी से भाग पाते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अंपायरों के पांच विवादित फैसले, जिनपर मचा भयंकर बवाल; सिक्स को दिया गया आउट
पूरा चेन्नई कर रहा इंतजार
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने आगे बताया, “जैसे ही धोनी को भरोसा हो जाएगा कि उनकी काफ/पिंडली पूरी तरह ठीक हो चुकी है, वे हमें हरी झंडी दिखा देंगे कि उन्हें अब मैदान में उतरने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. हम इंतजार कर रहे हैं और मुझे लगता है कि पूरा चेन्नई उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स काफी मुश्किल स्थिति में है, जिसका IPL 2026 का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 8 मैचों में तीन जीत के बाद चेन्नई अभी अंक तालिका में छठे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें:
Watch: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट करके गुर्राया गेंदबाज, सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल
