Headlines

केरल में एलडीएफ की करारी हार, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने CM पद से दिया इस्तीफा


केरल में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं, फिलहाल कई सीटों पर काउंटिंग जारी है. ऐसे में रुझानों में लेफ्ट बुरी तरह पिछड़ गई है. पिछले 10 सालों से सत्ता पर काबिज एलडीएफ को यूडीएफ ने बेदखल कर दिया है. वहीं, अपनी हार स्वीकारते हुए, पिनाराई विजयन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के साथ तय हो गया कि यूडीएफ ही राज्य की सत्ता संभालेगी. केरल में हार के साथ आजादी के बाद ऐसा पहली बार जब लेफ्ट की पार्टी देश में किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं रहेगी. 

प्रियंका गांधी ने यूडीएफ को बहुमत मिलने पर क्या कहा है? 

केरल में कांग्रेस गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहा है. इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने यूडीएफ को दिए समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये जनादेश अगले पांच सालों में गठबंधन के कामों का मार्गदर्शन करेगा. यूडीएफ ने जिले की सभी सीटों पर जीत हासिल की है. साथ ही इस जनादेश को शानदार बताया है. 

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा है? 

इधर, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यूडीएफ गठबंधन का श्रेय एलडीएफ सरकार के खिलाफ पनपी एंटी इनकंबेंसी को दिया है. काउंटिंग के रुझानों पर उन्होंने कहा कि जनता के मन में सरकार के खिलाफ स्पष्ट रूप से सत्ता विरोधी भावना थी. हमने उस भावना का फायदा उठाया. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं की लोकप्रियता ने मतदाताओं को वोट देने भूमिका निभाई. 

उन्होंने कहा कि केरल के लोग राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे को बहुत पसंद करते हैं. साथ ही कहा कि एलडीएफ की सरकार के दौरान पनपे भ्रष्टाचार ने लोगों को काफी नाराज किया है. इससे यूडीएफ के पक्ष में नतीजे सामने आए हैं. 

यह भी पढ़ें : Election Results 2026 LIVE: बंगाल में शानदार जीत की ओर BJP, 100 के नीचे आई TMC, तमिलनाडु में TVK ने लहराई ‘विजय’ पताका!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *