Headlines

AI-171 विमान हादसाः राम मोहन नायडू का बड़ा बयान, ‘अंतिम चरण में जांच…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • केंद्रीय मंत्री ने एअर इंडिया हादसे की जांच अंतिम चरण में बताई।
  • जांच अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत, रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को मिलेगी।
  • गुजरात में हुए विमान हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हुई थी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया AI-171 विमान हादसे की जांच रिपोर्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट अंतिम चरण में आ चुकी है. जांच अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत आगे बढ़ रही है और जल्द ही हादसे की फाइनल रिपोर्ट भी सामने आएगी. 

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू की तरफ से यह बयान सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से बयान दिए जाने के दो महीने के बाद सामने आया है. केंद्र सरकार ने अदालत को बताया था कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की अंतिम जांच रिपोर्ट 15 सितंबर, 2026 तक आने की संभावना है. सरकार ने कहा कि जांच का काम तेजी से चल रहा है और रिपोर्ट तैयार किए जाने के बाद उसे सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को क्या दिए निर्देश?

सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से जांच रिपोर्ट को लेकर दी गई जानकारी के बाद सर्वोच्च अदालत ने निर्देश दिया कि जब विमान हादसे की जांच रिपोर्ट तैयार हो जाए, तो उसे एक सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में जमा कराया जाए. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 13 अक्टूबर को निर्धारित की है.

अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत चल रही जांच

केंद्र सरकार ने सर्वोच्च अदालत में सुनवाई के दौरान बताया कि पिछले साल अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान AI-171 के क्रैश की जांच अंतरराष्ट्रीय नियमों और प्रोटोकॉल के तहत चल रही है. इस पूरी जांच की प्रक्रिया में कई अन्य देशों की एजेंसियों की भी भूमिका शामिल है, इसी वजह से हादसे की जांच रिपोर्ट के तैयार होने में इतना वक्त लग रहा है. 

हादसे में गई थी 260 लोगों की जान

उल्लेखनीय है कि गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 12 जून, 2025 को रनवे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गया था. विमान रनवे से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर जा गिरा. दुर्घटना के दौरान विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य थे. इसमें से 241 लोगों की मौत हो गई. साथ ही, मेडिकल कॉलेज के परिसर में जमीन पर मौजूद 19 लोगों का भी हादसे में निधन हो गया. 

यह भी पढ़ेंः SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, छात्रों को करेंगे संबोधित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *