Headlines

SRCC के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, छात्रों को करेंगे संबोधित


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों की चार दिवसीय यात्रा पूरी करके लौटने के बाद राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के परिसर में शनिवार (5 सितंबर, 2026) को छात्रों से संबोधित कर सकते हैं. दरअसल, यह 5 सितंबर को सुबह 10 बजे यह मौका शिक्षक दिवस के साथ-साथ श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष समारोह का होगा, जब पीएम मोदी SRCC के छात्रों से संवाद कर सकते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की तरफ से इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं.

विदेश यात्रा पर हैं पीएम मोदी

फिलहाल, पीएम मोदी अपने विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने आज मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और इसके साथ ही, सम्मेलन को संबोधित भी किया. शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने SCO के कई सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की, जिसमें सम्मेलन के मेजबान देश किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ कई अन्य देशों के नेता शामिल हैं. 

किर्गिस्तान की यात्रा को पीएम मोदी ने बताया सार्थक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (1 सितंबर, 2026) को एससीओ शिखर सम्मेलन के खत्म होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक की अपनी पूरी यात्रा के पलों को एक वीडियो के जरिए शेयर किया. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘SCO शिखर सम्मेलन के इतर हुई विभिन्न बैठकों से भारत को मजबूत फायदा मिलेगा. साथ ही, एससीओ के अगले 25 सालों की योजना को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय के लिए एक रोडमैप भी साझा किया. किर्गिज रिपब्लिक में भारत से जुड़े लोगों के साथ बेहद सुखद बातचीत का अवसर मिला. बिश्केक में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.’

उन्होंने कहा, ‘मैं किर्गिस्तान के लोगों, सरकार और राष्ट्रपति सादिर जापारोव का उनकी गर्मजोशी से स्वागत और स्नेह के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं.’ 

यह भी पढ़ेंः TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दिखाए गए काले झंडे, ‘गो बैक’ के लगे नारे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *