Headlines

Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का ‘फेदर शो’, पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक


ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस लुक्स देखने के लिए फैंस बेसब्र रहते हैं. उनकी अदा, स्टाइल और फैशन सेंस सभी कुछ छाया रहता है. कांस 2026 में ऐश्वर्या ने अपने लुक से पूरी लाइमलाइट चुरा ली. उनका ब्लू गाउन लुक किलर था ही अब कांस की क्लोजिंग सेरेमनी में वो बॉसी अवतार में दिखीं. 

ऐश्वर्या राय का फेदर शो
एक्ट्रेस को व्हाइट पैंटसूट में देखा गया. इसी के साथ उन्होंने फेदर स्टोल कैरी किया. एक्ट्रेस ने इस लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई. उनका ये व्हाइट पैंटसूट लुक काफी रिफ्रेशिंग और अनमैच्ड था. इस आउटफिट को चाइनीज डिजाइनर Cheney Chan ने डिजाइन किया है.

एक्ट्रेस जब भी कांस के कार्पेट पर जाती हैं तो हर तरफ सिर्फ ऐश्वर्या-ऐश्वर्या का ही नाम होता है. पैपराजी ऐश्वर्या का नाम चिल्लाते नजर आते हैं. ब्लू गाउन में भी एक्ट्रेस का लुक वायरल हो गया था. इस गाउन के साथ भी उन्होंनेे स्टोल कैरी किया और डायमंड जूलरी पेयर की. ऐश्वर्या ने साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से लुक कंप्लीट किया.

आराध्या का कांस लुक

कांस में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या संग पहुंचीं. आराध्या का लुक काफी चर्चा में रहा. वो रेड कल सिल्क गाउन में नजर आई. इसी के साथ उन्होंने ड्रेप भी लगाई थी. आराध्या रेड लिप्स्किट और साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से लुक कंप्लीट किया. ऐश्वर्या जहां भी जाती हैं उनकी बेटी आराध्या अक्सर साथ होती हैं. ऐश्वर्या कई सालों से आराध्या को कांस में साथ लेकर जा रही हैं.

ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो 2022 और 2023 में वो फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के दोनों पार्ट्स में दिखी थीं. फिल्म में वो नंदिनी के रोल में थीं. ऐश्वर्या के रोल को काफी पसंद किया गया था. अभी तक ऐश्वर्या के नए प्रोजेक्ट्स को लेकर अपडेट्स नहीं है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *