Headlines

Asha Bhosle Death: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े सचिन तेंदुलकर, बार-बार आंसू पोंछते दिखे दिग्गज क्रिकेटर


दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित आवास पर रखा गया है जहां तमाम सेलेब्स और फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी आशा भोसले के अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पहुंचे. इस दौरान सचिन काफी भावुक हो गए.

आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए रो पड़े सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ मुंबई में आशा भोसले के आवास पर लीजेंडरी सिंगर को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे. यहां सचिन आशा भोसले के परिवार से बात करते हुए काफी भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक पड़ी, वे बार-बार अपने चेहरे से आंसू पोंछते हुए नजर आए.

 

सचिन ने पोस्ट में जताया था आशा भोसले के निधन पर दुख
इससे पहले सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आशा भोसले के निधन पर दुख जताया था. सचिन ने पोस्ट में लिखा था,”भारत और दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के लिए यह एक बेहद दुखद दिन है. आशा ताई हमारे परिवार का हिस्सा थीं. आज हमारे दुख को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. एक पल दिल खामोश हो जाता है, और अगले ही पल वह उन अनगिनत धुनों में खो जाता है जो उन्होंने हम सभी को गिफ्ट की थीं. ऐसा लगता है मानो समय थम गया हो. फिर भी, अपने गीतों के जरिये, वह हमेशा अमर रहेंगी. ताई, हमारे जीवन को स्नेह, गरिमा और यादगार म्यूजिक से भरने के लिए आपका थैंक्यू आशा ताई, हम आपको इतना मिस करेंगे कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.”

सचिन और आशा का इमोशनल बॉन्ड
सचिन तेंदुलकर और आशा भोसले का रिश्ता गहरे आपसी सम्मान और पारिवारिक स्नेह पर आधारित था. आशा भोसले अक्सर इंटरव्यू में कहती थीं कि सचिन की विनम्रता और मूल्यों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया.  वह उन्हें किसी सेलिब्रिटी मेहमान की बजाय परिवार के सदस्य की तरह मानती थीं. दिलचस्प बात ये है कि सचिन का नाम दिग्गज संगीतकार सचिन देव बर्मन (उनके पिता के पसंदीदा कलाकार) के नाम पर था, जो आशा भोसले के ससुर भी थे.

आशा भोसले सचिन के बेटे की शादी में हुई थीं शामिल
आशा भोसले ने आखिरी बार 5 मार्च, 2026 को सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में शिरकत की थी, 92 वर्ष की आयु में भी आशा ताई न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में पहुंचे थीं.

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Giver – Senior Care WordPress Theme Givoxin – Charity Elementor Template Kit Giza – Creative Resume WordPress Theme Gizmos – Electronics & Tech Shop WordPress Theme Glamping – Luxury Camping & Campground Elementor Template Kit Glamr – Hair Salon & Hairdresser WordPress Theme Glance – Creative Agency Portfolio WordPress Theme GlassCase – jQuery Image Zoom Plugin Glasseo – Eyewear Store Woocommerce Elementor Template Kit Glück – Digital Agency WordPress Theme