Body Coffee Cafe Viral Video : आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों की मेहनत और अनोखे आइडिया की वजह से चर्चा में आ जाते हैं. इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने कॉफी बेचने का ऐसा तरीका अपनाया है कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि उसने कोई दुकान, ठेला या स्टॉल नहीं लगाया, बल्कि पूरा कॉफी सेटअप अपने शरीर पर ही बांध लिया. यही वजह है कि यह वीडियो लाखों लोगों का ध्यान खींच रहा है. साथ ही देखकर लोग इस शख्स के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.
शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने अपने कंधों और कमर पर स्ट्रैप बांधकर एक खास तरह का स्टैंड पहन रखा है. इस स्टैंड के सामने लाल रंग का कॉफी डिस्पेंसर लगा हुआ है. इसके दोनों तरफ छोटे-छोटे कंटेनर रखे हैं और ऊपर डिस्पोजेबल पेपर कप लगाए गए हैं. उसने पूरे कॉफी स्टॉल को अपने शरीर पर ही फिट कर लिया है, जिससे वह चलते-फिरते लोगों को कॉफी बना सके.
कैसे तैयार करता है कॉफी?
वीडियो में युवक सबसे पहले ऊपर रखे कपों में से एक पेपर कप निकालता है. इसके बाद वह एक डिब्बे से कॉफी पाउडर कप में डालता है. फिर दूसरे डिब्बे से चीनी मिलाता है. इसके बाद वह दूसरे कंटेनर से दूध पाउडर या पहले से तैयार कॉफी मिक्स कप में डालता है. इसके बाद वह सामने लगे लाल रंग के डिस्पेंसर का टैप खोलकर कप में गर्म पानी या तैयार कॉफी डालता है फिर अपने स्टैंड में लगे छोटे कॉफी ब्लेंडर को निकालकर कप में डालता है और कॉफी को अच्छी तरह मिक्स करता है.
यह भी पढ़ें – Varanasi Italian Man Viral Video : बनारस में इटैलियन तूफान! लोगों को पीटा, घरों में घुसकर फेंका सामान, वीडियो वायरल
आखिर में डालता है चॉकलेट सिरप
कॉफी तैयार होने के बाद युवक उसके ऊपर चॉकलेट सिरप डालता है, जिससे कॉफी और अट्रैक्टिव दिखाई देती है. इसके बाद वह तैयार कॉफी कस्टमर को दे देता है. एक ऑर्डर पूरा होते ही वह तुरंत दूसरा कप निकालकर अगली कॉफी बनाना शुरू कर देता है. इसी दौरान वीडियो खत्म हो जाता है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट्स
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स युवक की मेहनत और अनोखे आइडिया की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कैफे जैसी कॉफी, शानदार टैलेंट. वहीं दूसरे ने लिखा, परिवार के लिए मेहनत करने वाले इस शख्स को सलाम. एक अन्य यूजर ने कहा, मेहनत और स्मार्ट वर्क का बेहतरीन तरीका है. कई लोगों ने इसे 100 पर्सेंट मेहनत और 100 पर्सेंट सम्मान बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने लिखा कि जिसे काम करना होता है, वह किसी भी हाल में रास्ता निकाल ही लेता है. वहीं कुछ लोगों ने युवक के साफ-सुथरे कॉफी सेटअप और उसके व्यवस्थित तरीके की भी जमकर तारीफ की.
यह भी पढ़ें – Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
