Headlines

Box Office Collection: यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?


Yash Box office Prediction: कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया और इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. फैंस ने भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस को लेकर कई कयास लगाए थे. वहीं, इसके अलावा वो नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भी बतौर विलेन दिखेंगे, जिसके बाद प्रिडिक्ट किया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकते हैं.

डायरेक्टर गीतू मोहनदास एक्शन थ्रिलर की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. वहीं, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का पहला पार्ट 6 नवंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा. इसमें यश नेगेटिव भूमिका में रावण का रोल प्ले करते दिखेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि यश अपनी इन दो फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे घर शेर पैदा हुआ है…’, अभिषेक के जन्म की वजह से बाघ से लड़ने के लिए राजी हुए थे अमिताभ बच्चन

यश 1 साल में लगा सकते हैं डबल सेंचुरी

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, यश के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को लेकर प्रिडिक्ट किया जा रहा है कि वो एक साल में डबल सेंचुरी लगा सकते हैं. उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ और ‘रामायण’ ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. ऐसे में दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग करने के लिए तैयार है. यश एक साल में दो 100 करोड़ी ओपनर देने के लिए तैयार हैं.

‘टॉक्सिक’ में यश का किरदार

गीतू मोहनदास की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के तीन अवतार देखने के लिए मिलने वाले हैं. इसमें वो अलग-अलग लुक में नजर आए. फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें यश को हीरो कम विलेन के किरदार में देखा गया. वो जुर्म की दुनिया का बेताज बादशाह बनने के लिए लड़ाई लड़ते दिखे थे. फिल्म को 26 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

‘रामायण’ में ‘रावण’ बने हैं यश

वहीं, नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में यश रावण की भूमिका प्ले कर रहे हैं. एक साल में उनकी दो धमाकेदार और बड़े बजट की फिल्में सिनेमाघरों में आ रही हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में रणबीर कपूर राम तो साई पल्लवी सीता के रोल में हैं. फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा, हालांकि इंडिया में इसे ग्लोबल रिलीज के एक दिन बाद रिलीज किया जाएगा. 

यश की आखिरी फिल्म का बॉक्स ऑफिस

बहरहाल, अगर यश की आखिरी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 1215 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, इंडिया नेट कलेक्शन 859.70 करोड़ रहा. इसके साथ ही ओवरसीज में इस फिल्म ने 214.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि फिल्म का बजट 100 करोड़ था. ऐसे में अब देखना होगा कि यश अपनी आने वाले दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर और कितना रिकॉर्ड बना पाते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *