Headlines

Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म


Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ के साथ ही हॉलीवुड फिल्मों का भी बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. ‘द ओडिसी’ ‘जन नायकन’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड सेट कर रही हैं. इसी बीच आपको कन्नड़ की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बजट का कई गुना कमाई की. इसका टाइटल ‘लव मॉकटेल 3’ है. चलिए बताते हैं फिल्म का कलेक्शन.

‘लव मॉकटेल 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कन्नड़ फिल्म ‘लव मॉकटेल 3’ को 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म थिएटर में आते ही छा गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया और बंपर कमाई की थी. इस कन्नड़ फिल्म ने बजट से कई गुना कमाई की थी. 

यह भी पढ़ें: ‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब इस्तीफा दे रहे?’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने कसा तंज

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘लव मॉकटेल 3’ का इंडिया नेट कलेक्शन 15 करोड़ रहा था. जबकि फिल्म ने ओवरसीज में 1 करोड़ कमाए थे और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 18.06 करोड़ का बिजनेस रहा था. जबकि इसका बजट मुट्ठी भर रहा था.

‘लव मॉकटेल 3’ ने कमाया था 803% प्रॉफिट

इसके अलावा अगर कन्नड़ फिल्म ‘लव मॉकटेल 3’ के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 18.06 करोड़ रहा था जबकि कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट महज 2 करोड़ ही था. इस लिहाज से फिल्म ने मोटी कमाई की और बजट का 803% प्रॉफिट भी कमाया. इसकी लोगों ने जमकर तारीफ की थी और ये क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आई थी.

यह भी पढ़ें: ‘गट्टा कुश्ती 2’ बनीं ऐश्वर्या लक्ष्मी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर, जानें कितना कमाया प्रॉफिट

‘लव मॉकटेल 3’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘लव मॉकटेल 3’ के बारे में बात की जाए ये कन्नड़ की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. ये फेमस और हिट फ्रेंचाइजी ‘लव मॉकटेल’ का तीसरा पार्ट है. इसका डायरेक्शन डार्लिंग कृष्णा ने किया है. फिल्म में डार्लिंग कृष्णा, मिलान नागराज, समवृता (बेबी) समेत अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. इसमें एक्टर्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है.

वहीं, बात करें फिल्म ‘लव मॉकटेल 3’ को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं तो फिल्म जी5 पर उपलब्ध है. इसे अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *