Headlines

BREAKING: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को तय समय पर होगा शो


पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने लाइव कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं. उनके अलग-अलग शहरों में लाइव कॉन्सर्ट इंडिया में होने वाले हैं. ऐसे में अब दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस से मंजूरी गई है, जिसके बाद अब ये इवेंट 30 अक्टूबर को तय समय पर ही आयोजित किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस ने कई शर्त रखी थी, जिसमें प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की संख्या से लेकर, भीड़ और तमाम चीजें रखी गई थी, जब ऑर्गनाइजर ने इस पर अपनी मंजूरी दी तब दिल्ली पुलिस ने परमिशम दी है. आपको बता दें कि इसके पहले दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर जानकारी सामने आई थी कि उनके इस कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं मिली थी, जिसकी वजह से इसके कैंसिल होने के आसार बन रहे थे लेकिन अब शो को मंजूरी मिलने की खबर के बाद फैंस के बीच खुशी का माहौल है.

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में आत्मघाती हमले की धमकी

वहीं, दिलजीत दोसांझ का एक कॉन्सर्ट मुंबई में भी 27 नवंबर को होना था. इसके पहले इसकी तैयारी शुरू होती कि उन्हें एक ई-मेल के जरिए आत्मघाती हमले की धमकी दी गई है. नवी मुंबई के ऐरोली स्थित वाइबग्योर हाई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया था.

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ ने तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म

27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम प्रस्तावित था. इस कार्यक्रम में ग्रेनेड से हमला करने की धमकी दी गई, जिसके बाद मुंबई में हड़कंप मच गया. वहीं, इस ई-मेल में अमिताभ बच्चन के जलसा पर भी हमले की बात कही गई थी.

कहां-कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट?

बहरहाल, अगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के बारे में बात की जाए कि ये कहां-कहां इंडिया में होने वाले हैं तो ये कई शहरों में होंगे. दिल्ली में जहां 30 अक्टूबर को होने वाला है तो वहीं, 15 नवंबर इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई,  29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में होने वाला है. 

दिलजीत की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की जाए तो वो सिंगर के साथ ही बेहतरीन एक्टर भी हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘सतलुज’ है. इसके पहले वो ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं. वो पंजाबी फिल्म ‘सरदारजी 3’ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान एक्ट्रेस ने काम किया था, जिसकी वजह से विवाद रहा था. क्योंकि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को इंडिया में बैन कर दिया गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *