Castor Oil Benefits: Castor oil यानि अरंडी का तेल, अरंडी के बीजों से निकाला जाता है. यह तेल गाढें और हल्के पीले रंग का होता है. इसका इस्तेमाल खासतौर पर घरेलू नुस्खॆ और पारंपरिक देखभाल में किया जाता है. यह तेल बालों और शरीर के देखभाल में उपयोग किया जाता है. हालांकि इसका उपयोग सावधानी के साथ करना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अरंडी का तेल कब और कैसे उपयोग करना चाहिए व इसके क्या लाभ और सावधानियां रखने की जरूरत है.
बालों को बनाता है मुलायम
अरंडी का तेल बालों के लिए बेहद लोकप्रिय है. इसमें मौजूद फैटी ऐसिड बालों को मुलायम बनाने के साथ स्केल्प को भी नमी प्रदान करते हैं. इसे रोज हल्का-हल्का बालों में लगाने से बालों में चमक आती है. आप इसे नारियल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर बालों में मसाज कर सकते हैं. ध्यान रहें कि अरंडी का तेल बेहद गाढ़ा होता है ऐसे में इसे किसी दूसरे तेल के साथ मिलाकर लगाने से यह काफी लाभकारी माना जाता है.
रूखी त्वचा की करेगा देखभाल
अरंडी का तेल रूखी त्वचा के लिए भी उपयोगी साबित होता है. इसे शरीर के रूखें स्थानों पर लगाया जा सकता है. अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड होता है, जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है. इसे खासतौर पर ठंड में रूखी त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे थोड़ा लगाने से भी आपकी त्वचा को नमी मिल जाती है.
यह भी पढ़ें: Monsoon Window Open Or Closed: पंखा चलाते समय खिड़की खोलें या बंद रखें, मानसून सीजन में क्या है सही तरीका?
फटी ऐड़ियों के लिए उपयोगी
अरंडी के तेल का प्रयोग फटी ऐड़ियों के लिए भी एक बेहतरीन घरेलू विकल्प के रूप में किया जा सकता है. इसे रात को पैरों को साफ करने के बाद हल्के हाथ से मालिश करने पर फटी ऐड़ियों को आराम मिलता है. इसके उपयोग करने के बाद मौजे पहनने से अरंडी के तेल आपकी ऐड़ियों पर लंबे समय तक बना रहता है, जो आपकी फटी ऐड़ियों को ठीक करने में मदद करता है.
सावधानी बरतना भी है जरूरी
अरंडी के तेल का उपयोग लाभरकारी तो होता है लेकिन इसके इस्तेमाल के साथ आपको कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी होता है. अरंडी का तेल प्राकृतिक है, लेकिन इसका उपयोग हर व्यक्ति के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता है. इसे त्वचा पर लगाने से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट करना बेहतर होगा. जिससे आप पता लगा सकते हैं कि यह आपकी त्वचा के लिए उपयोगी है या नहीं. वहीं आंखों या संवेदनशील हिस्सों में इसे जाने से बचाएं. अरंडी का तेल बालों और त्वचा की नमी बनाए रखने सहित कई घरेलू उपयोगों में काम आ सकता है. लेकिन इसे उचित मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करना ही सबसे बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें: Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
