Headlines

Cement Theft Viral Video: सड़क बनी नहीं, उससे पहले ही सीमेंट चुरा ले गए लोग, वायरल वीडियो देख पूरा इंटरनेट रह गया दंग 


Cement Theft Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर अक्सर देश के अलग-अलग हिस्सों से कई ऐसे वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे, जिनमें रातों-रात बड़ी से बड़ी चीज गायब हो जाती है. कहीं पूल गायब हो जाता है तो कहीं टावर ही चोरी हो जाता है. इन वीडियो से जुड़ा ही एक वीडियो इस बार भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. दरअसल वायरल हो रहे क्लिप में सड़क अभी पूरी तरह बनी भी नहीं होती है कि कुछ लोग उस सड़क के दूसरी ओर से सीमेंट चुरा कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि सड़क का निर्माण पूरा होने और सीमेंट सूखने से पहले ही लोग उसे खोदकर अपने बर्तनों और बाल्टियों में भरकर चुरा कर ले गए. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मजेदार रिएक्शन आए. 

सड़क बनी नहीं, उससे पहले ही सीमेंट चुरा ले गए लोग 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ताजा सीमेंट बिछाया जा रहा था. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचते हैं और सड़क से गिला सीमेंट निकाल कर जो उन्हें बर्तन मिल रहे थे, उन्हीं में चुरा कर ले जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश का है, हालांकि वीडियो की जगह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान है कि जिस सड़क का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ उससे पहले ही लोग सीमेंट निकालने लगे. कई यूजर्स इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने इस पर तंज कसते हुए मजेदार कमेंट्स भी किए. 

ये भी पढ़ें-Railway Crossing Accident Viral Video: जल्दबाजी के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक, आई ट्रेन और…; देखें वीडियो

यूजर्स बोले-मेरा देश सच में बदल रहा है 

यह वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन लोगों के रिएक्शन से भर गया. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया फ्री का बुखार भी मिल जाए, तो यह लोग उसे भी ले जाएंगे भारत में कमी वाली मानसिकता की कोई सीमा नहीं है. दूसरे ने मजाक के अंदाज में कहा कोई इस वीडियो को रिवर्स करके चला दो, शायद सीमेंट वापस सड़क पर चढ़ जाए. एक और यूजर ने कमेंट किया यह वीडियो मध्य प्रदेश का है, पोस्ट में राज्य का नाम भी लिखना चाहिए था. वहीं एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए कहा ऐसी देहाती मानसिकता ही देश की सबसे बड़ी समस्या है. कई लोगों ने वीडियो को देखकर राज्य का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा पहले लगा बिहार होगा, इसके जवाब में दूसरे ने लिखा नहीं यह मध्य प्रदेश का वीडियो बताया जा रहा है.  एक और यूजर ने कमेंट किया जब पोस्ट में राज्य का नाम ही नहीं लिखा तो हर कोई बिहार का नाम क्यों लेने लगा. वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा हराम की खाने की आदत हो गई है, एक और यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया मेरा देश सच में बदल रहा है.

ये भी पढ़ें-Fake Milk Viral Video: आधी बाल्टी पानी में डाला फिनायल जैसा केमिकल और हो गया पेवर दूध तैयार! वीडियो देख कांप जाएगी रूह





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *