कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर प्रदर्शन 20 जुलाई सुबह संसद की तरफ रवाना हुआ. सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अभिजीत दीपके की अगुवाई में प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ रहे थे कि तभी पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले दाग दिए, जिसके बाद कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए कुछ भावुक भी हो गए. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की रोते हुए महिला पुलिसकर्मियों से साथ देने की बात कह रही है और उन्हें नसीहत कर रही है कि मारपीट करना किसी भी तरह से ठीक नहीं है.
लाठी चार्ज के बाद इमोशनल हुई महिला प्रदर्शनकारी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की CJP प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ से घिरी है और उसकी आंखों में आंसू है. मांग केवल एक कि भारत के शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे दें. लेकिन भीड़ जब इकट्ठा होती है तो उसे संभालना और दंगा होने से बचाने की भरपूर कोशिश करना भी पुलिस का काम होता है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस वालों के लाठी चार्ज से लड़की टूट जाती है और भावुक होकर पुलिस को ही सुनाने लगती है.
आपके बच्चे होते तो यही करते क्या हम आपके बच्चे नहीं हैं…प्लीज़ लाठी मत चलाइए💔 pic.twitter.com/nPDmCqWTAy
— Saurabh (@sauravyadav1133) July 20, 2026
पुलिस से रोते हुए बोली…आपके बच्चो होते तो?
वीडियो में लड़की रोते हुए कह रही है कि मैम सोचो अगर आपके बच्चे होते तो क्या आप यही करते? हम भी तो आपके बच्चों की तरह ही हैं. इसके बाद लोग उसे समझाते हैं और पुलिस भी समझा बुझाकर उसे भीड़ से अलग करती है. वीडियो भावुक जरूर है लेकिन साफ दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन करने से कतई पीछे नहीं हट रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल
यूजर्स का फूटा गुस्सा
वीडियो को @sauravyadav1133 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आंखों और बातों में दर्द छिपा हुआ है. एक और यूजर ने लिखा…पुलिस को बेरहम नहीं होना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…देश का भविष्य हैं ये, इन्हें रोने नहीं हंसने दो.
यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो
